सीकर. मूंडवाड़ा स्थित सांईधाम में वार्षिकोत्सव के तहत गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने धाम पहुंच कर साईंबाबा के दर्शन कर मनौती मांगी। इस मौके पर भंडारा किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इससे पहले आयोजित भजनों के कार्यक्रम में कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में चूरू के कलाकार संजय आचार्य और नंदिनी त्यागी के भजनों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जयपुर के शौकत कहावा और सूरज खींची ने भी भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। सांइ धाम के ऋषि कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महिला दिवस पर संत राधाकृष्ण महाराज के सान्निध्य में कन्यापूजन और नारी सम्मान का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में देर रात तक दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी था।
समापन दस को
साईंधाम पर हो रहे वार्षिक आयोजन के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। आश्रम के प्रवक्ता पवन कुमार शर्मा ने बताया कि आठ दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन दस मार्च को होगा। इस मौके पर यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी।





No comments:
Post a Comment