दौड़ में मनीष, सुनीता, बुद्धिराम व कौशल्या प्रथम
कॉलेज में वार्षिक खेल सत्र
झुंझुनूं. मोतीलाल टीचर्स एजुकेशन कॅालेज में वार्षिक खेल सत्र शुरूहुआ। मुख्य अतिथि संस्था सचिव जीएल शर्मा थे। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य डा. दिनेश कुमार सिंह ने की। अतिथियों ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। शारीरिक शिक्षा प्रभारी नरेश धींवा ने बताया कि 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मनीष कुमार प्रथम व नीतेष कुमार द्वितीय रहे। वहीं छात्रा वर्ग सुनीता प्रथम व प्रियंका राजोरिया द्वितीय रही। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग बुद्धिराम प्रथम व अनीष द्वितीय, छात्रा वर्ग में कौशल्या प्रथम व ममता द्वितीय, शार्टपुट छात्र वर्ग में सतीष कुमार, छात्रा वर्ग ज्योति प्रथम तथा दीक्षा द्वितीय रही। डिस्कस थ्रो में छात्रा वर्ग ज्योति प्रथम व राकेश कुमारी द्वितीय, छात्र वर्ग में अनीष प्रथम व आन्नद कुमार द्वितीय रहे। संचालन सुशील कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर रेणु शेखावत, राजेश शेखावत, डा.सुषमा शर्मा, वनित गोदारा, सुमन, मनोज, महेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, शशीकांत मिश्रा, इन्द्र कुमार शर्मा, अनुज, धर्मवीर योगी आदि मौजूद थे।
क्रिकेट मैच में पिलानी की टीम फाइनल में पहुंची
झुंझुनूं. नाथ जी के टीले के पास खेल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित कमल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में पिलानी ने खेतडी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले पिलानी और नवलगढ के बीच खेला गया। जिसमें पिलानी की टीम ने नवलगढ़ को 117 रनों से पराजित किया। पिलानी के मनदीप ने 14 छक्कों की लगाते हुए 115 रन व टीम राहुल मावंडिया ने 10 छक्क लगाकर 71 की पारी खेली।जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि दूसरा मैच खेतडी ने उदयपुरवाटी को शिकस्त दी। योगेश ने सर्वाधिक 6 0 रनों का सहयोग किया।






No comments:
Post a Comment