बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही दर्शकों में इसे देखते उत्सुकता को सांतवे आसमान पर पहुंचा दिया है। अक्षय कुमार को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि वह अब रीजनल भाषाओं में फिल्म बनाना चाहते हैं।
हाल ही में अक्षय ने बताया कि वह मराठी के बाद वह भोजपुरी फिल्म का निर्माण करेंगे और इसके बाद साउथ की तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी हाथ आजमाएंगे। अक्षय ने पिछले दिनों एक मराठी फिल्म प्रोड्यूस की थी। वहीं अब वह अक्षय रीजनल की दूसरी भाषाओं में भी काम करना चाहते हैं।
अक्षय ने कहा, 'कौन कहता है कि रीजनल फिल्मों में ग्लैमर नहीं होता है। आज रीजनल सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है। रीजनल सिनेमा भी बालीवुड की तरह ही ना सिर्फ ग्लैमरस है, बल्कि रीजनल फिल्में बाक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं।आने वाले समय में मेरी इच्छा भोजपुरी फिल्म बनाने की है। मैं भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहता हूं। भोजपुरी ही नहीं, बल्कि तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों से भी जुड़ना चाहूंगा। मैंने अपने कॅरियर की शुरुआत में साउथ की फिल्म में काम भी किया है।'





No comments:
Post a Comment