भवानीमंडी . कस्बे के राजस्थान टेक्सटाइल मिल के मुख्य गेट के सामने संतरे से भरा ट्रक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे ट्रक के ऊपर रखी घास में आग लग गई। लोगों ने जैसे-तैसे काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शी राजेश जैन ने बताया की संतरों से भरकर यूपी जा रहा ट्रक पचपहाड़ मार्ग पर आरीटीएम के सामने हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। केरेटों के ऊपर घास बिछी थी, इससे तारों की स्पार्किंग से घास ने आग पकड़ ली। लोगों ने ट्रक में रखी घास में आग लगते देख ट्रक ड्राइवर रोका और आसपास के दुकानदारों एवं आरटीएम के पानी के नलों से आग पर काबू पाया जा सका। राहगिरों और दुकानदारों की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
इन दिनों कृषि उपज मंडी और संतरा मंडी में दिन-रात जिंसों व संतरों की आवक हो रही है। किसान जिंसों और संतरों को लेकर पहुंच रहे हंै। कई दिनों से पचपहाड़ मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं प्रशासन द्वारा किसानों एवं व्यापारियों की परेशानियों को नजर अंदाज किया जा रहा है। वहीं पचपहाड़ सीसी सड़क निर्माण के बाद विद्युत विभाग द्वारा भी विद्युत लाइन को ऊपर नहीं किया। इससे विभिन्न राज्यों में संतरो भरकर जा रहे ट्रक चालकों को भी परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा भी तेज गति से ट्रकों और टै्रक्टर-ट्रॉलियां ओवरलोड भरकर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे बड़ा हादसा होने की संभावना है।
इधर, डंपर की टक्कर से पलटी भूसे से भरी ओवरलोड टै्रक्टर-ट्रॉली
सोजपुर.. दरा-अरनिया अकलेरा स्टेट हाइवे सारोलाकलां सड़क पर सीमलखेड़ी गांव के समीप दोपहर करीब डेढ़ बजे भूसे से भरी ओवरलोड टै्रक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे डंपर ने ओवरटेक के दौरान टक्कर मार दी।
इससे भूसे से भरी टै्रक्टर ट्रॉली मुख्य सड़क के बीचों बीच पलट गई और डंपर अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग किनारे स्थिति पोल को तोड़ सड़क मार्ग से नीचे उतर गया। पोल टूटने से तार सड़क पर झूल गए, वहीं तारों में स्पार्किंग होती रही। उसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सिमलखेड़ी सबग्रेड स्टेशन सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना की सूचना पर विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियंता गोपालजी और लाइनमैन ने मौके पर पहुंच कर तार हटाकर सड़क मार्ग से आवागमन सुचारू कराया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालाक सुरक्षित बच गए। निर्माणाधीन मार्ग के संवेदक-कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, उसके बाद जेसीबी मशीन मंगाकर टै्रक्टर ट्रॉली को सीधा किया। करीब दो घंटे तक राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी।
उड़ रहे धूल के गुब्बार
निर्माणाधीन स्टेट हाइवे सारोलाकलां सड़क मार्ग के निर्माण के चलते दिनभर डंपरों की आवाजाही होने से धूल के गुब्बार उड़ते नजर आ रहे हंैं। इससे दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गिट्टी में फिसलकर वाहन चालक गिर रहे हैं।
बैखोफ दौड़ रहे
भूसे से भरे वाहन
सड़क पर इन दिनों सरसों की फसल से निकल रहे भूसे से भरे ओवरलोड यमदूत बैखोफ दौड़ रहे है जिनको रोकने वाला कोई नही है वही भूसे भरे टैक्टर ट्राली दिन में बैखोफ दौडऩे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
बालिका से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
झालावाड़. महिला थान में गोविन्दपुरा निवासी बनवारी लोधा के खिलाफ बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलक्टर से भी की शिकायत, समाधान नहीं
झालावाड़. असनावर तहसील के बड़ोदिया ग्राम के बाशिंदे छह माह से परेशान हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़ोदिया गांव की सड़क खोद कर वैसे ही छोड़ दी है। इससे इन दिनों बोर्ड परीक्षा देने असनावर जा रही छात्रों को काफी परेशानी आ रही है। रात को कई बुजुर्ग गिर कर चौटिल हो रहे हैं। ग्रामीण केवलचन्द पाटीदार ने बताया कि जिला कलक्टर को भी कई बार अवगत करा दिया है, तो नेताओं को बता दिया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस रोड को बनाना ही नहीं था तो खोदा क्यों ,इससे तो पहले ही अच्छा था। ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस मौके पर दुर्गालाल, कमलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
चोरी का सामान बरामद, बाल अपचारी डिटेन
असनावर. असनावर थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में 8 मार्च को दिन में चोरी हुआ सामान पुलिस दल ने बरामद कर लिया। असनावर थानाधिकारी मनसीराम बिश्नोई ने बता
या कि फूलचन्द भील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसके घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण, 3 हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। इसके बाद पुलिस दल में शामिल सीताराम, घनश्याम व अजीत ने जांच शुरू की। पुलिस जांच में 14 वर्षीय किशोर द्वारा चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने बुधवार को किशोर को डिटेन कर बाल सुधार गृह में भेजा। वहीं चोरी हुआ सामान बरामद कियाा।





No comments:
Post a Comment