प्रतापगढ़। तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बेकाबू हुए ट्रोले ने एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रोले को आग के हवाले कर दिया।
घटना छोटीसादड़ी से नीमच राजमार्ग पर स्थित नाराणी गांव के पास की है, जहां अनियंत्रित ट्रोले ने राह चलती महिला को चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही सांसे थम गई। मौके पर ग्रामीणों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी और रास्ता जाम कर पुलिस को हादसे की सूचना दी।
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर छोटीसादड़ी पुलिस थाने ले लाई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोग ट्रोले को आग के हवाले कर दिया। दूर-दूर तक लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर उपखंड अधिकारी बिंदु बाला, पुलिस उपाधीक्षक विजय पाल सिंह व पुलिसकर्मी मौजूद रहकर दमकल को सूचना दी। दमकल के मौके पर पहुंचने पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।





No comments:
Post a Comment