उदयपुर. शादी का झांसा देकर विवाहिता से बलात्कार के बाद फरार हुआ आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए वेश बदलकर मंदिर में पुजारी गया। सूचना पर अम्बामाता थानापुलिस ने आरोपी को माउंटआबू के अबुर्दा मंदिर से गिरफ्तार किया। प्रशिक्षु आईपीएस शैलेन्द्रसिंह ने बताया कि 80 फीट रोड मल्लातलाई निवासी कृष्णदास पुत्र राधेयश्याम वैरागी के विरुद्ध एक पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाया था। पीडि़ता का कहना था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वह फरार हो गया। आरोपी के बारे में सूचना मिली कि वह कृष्णदास वैरागी वेश बदलकर माउन्टआबू में किसी मन्दिर में छिपा था। पुलिस ने आरोपी को माउंटआबू के अबुर्दा देवी मन्दिर से गिरफ्तार किया।
तबीयत बिगड़ी, बाइक सवार की मौत
घासा. थाना क्षेत्र के घासाखेड़ी गांव में शनिवार रात को एकाएक तबीयत बिगडऩे से अस्वस्थ बाइक सवार की चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही मौते हो गई। इससे पहले बाइक लेकर चल रहे वारणी निवासी बाइक सवार नारूलाल (41) शनिवार शाम 4 बजे घासाखेड़ी के लिए पहुंचा था। तभी उसकी तबीयत एकाएक खराब हो गई। उसने बाइक रोड किनारे खड़ी कर मोबाइल से इसकी सूचना मोहनलाल को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और रोगी वाहन से नारूलाल को पलाना चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद नारू को मावली रैफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई महेंद्रसिंह ने बताया कि मृतक के पिता देवालाल मेघवाल ने तबीयत बिगडऩे से मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।





No comments:
Post a Comment