Breaking News
recent

चौथ पर माता मंदिर में उमड़े लोग

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में स्थित चौथमाता मंदिर में रविवार को चैत्र मास की चतुर्थी पर चौथ भवानी के दरबार मे श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर पूरे दिन माता मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में रौनक रही। साथ ही रेल व बसों में भी भीड़ रही। प्रशासन ने कस्बे में अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात किए। मुख्य बाजार में बार बार जाम की स्थिति रहने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इस अवसर पर माता की झांकी सजाकर मंदिर में आकर्षक रोशनी की गई। चौथमाता सरोवर पर भक्तों का पवित्र स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मुख्य मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। महिलाओं ने माता के भोग लगाकर पूजा अर्चना की। माता के दर्शन करने के बाद भक्तों ने दुकानों पर खरीदारी की।


सत्संग के बिना जीवन अधूरा
भगवतगढ़. जटवाड़ा कला में शनिवार रात को मानव उत्थान सेवा समिति राजबाग सवाईमाधोपुर के सहयोग से सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से जुड़े सुरेश मावडी ने बताया कि सत्संग का आयोजन महात्मा मणिका बाई के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सत्संग में भाग लेने वाले लोगों को सत्संग की महिमा बताते हुए कहा कि जीवन में सुख-शांति के लिए कुछ समय सत्संग भी करना जरूरी है। सत्संग के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.