Breaking News
recent

एम्बुलेंस में आई दस्तावेज सत्यापन कराने, पता चला तारीख ही बदल गई

चित्तौडगढ़़. राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती-2018 के अंतर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र में अध्यापक लेवल द्वितीय में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए विभागीय वेबसाइट पर ८ से १४ मार्च की तिथि बतााई गई। चित्तौडग़ढ़ जिला परिषद ने गुरूवार तक कोई सूचना ही जारी नहीं की तो शुक्रवार सुबह कर्ई अभ्यर्र्थी कुछ अन्य जिलों की तरह चित्तौडग़ढ़ में भी शुक्रवार से दस्तावेज सत्यापन होगा ये मान पहुंच गए। झुंझुंनूं, सीकर आदि दूरदराज के कई जिलों से यहां पहुंच गए अभ्यर्र्थी उस समय चकित रह गए जब समाचार पत्रों व नोटिस बोर्ड पर ये सूचना देखी कि दस्तावेज सत्यापन का कार्य शनिवार से होगा। जिला परिषद द्वारा गुरूवार को एनवक्त पर तिथि तय करने से समाचार पत्रों में भी इस बारे में शुक्रवार सुबह ही जानकारी आई। गुरूवार को ही अपने घरों से रवाना हो गए कई अभ्यर्र्थी सुबह चित्तौड़ जिला परिषद पहुंचे तो तिथि के बारे में जानकारी मिली। दस्तावेज सत्यापन का कार्य नहीं होने पर अभ्यर्थियों ने रोष जताया। कुछ अभ्यर्थी तो बीमारी की स्थिति में भी यहां पहुंचे थे। दस्तावेज सत्यापन कराने सीकर जिले के श्रीमोधापुर से सुनीता चौधरी अपने नवजात शिशु के साथ एबुंलेस में यहां पहुंची। सुनीता एबुलेंस में ही घंटों तक दस्तावेज सत्यापन कराने का इंतजार करती रही लेकिन निराश हुई। कई महिलाएं यहां पर अपने छोटे बच्चों के साथ भी पहुंची थी जिनकों परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, जिला परिषद सूत्रों के अनुसार गुरूवार को ही ये तय हुआ कि दस्तावेज सत्यापन ९ व १० मार्च को करने है। अभ्यर्थियों ने बताया कि कई जिलों में सत्यापन शुक्रवार को हुए। तथा विभाग ने तिथि में बदलाव सम्बन्धी कोई सूचना भी गुरूवार तक वेबसाइट पर नहीं दी थी। कुछ अभ्यर्थियों ने जिला कलक्टर से भी मिल दस्तावेज सत्यापन नहीं करने पर रोष जताया।
ठहरना पड़ा चित्तौडग़ढ़
कई अभ्यर्र्थी ठहरने के हिसाब से इंतजाम करके नहीं आए थे। ऐसे में जिन अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन शनिवार को होना है वे मजबूरी में रूके लेकिन जिनका रविवार को होना था वे परेशान रहे कि रूके या चले जाए। ठहरना महंगा मान ऐसे कई अभ्यर्थी व्यवस्था को कोसते हुए निराश लौटे। फिर घर चले जाए।

&अभ्यर्थियों को आज नहीं बुलाया गया फिर कई अभ्यर्थी आ गए थे, जिन्हें समझाइश कर शांत किया। अभ्यर्थियों की सूची दोपहर में आई थी। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था करने के लिए तिथि आगे बढ़ाने की विज्ञप्ति जारी की थी। एंबुलेंस में आने वाली अभ्यर्थी के बारे में मुझे जानकारी नहीं।
ज्ञानमल खटीक, एसीईओ, जिला परिषद चित्तौडग़ढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.