नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जहां राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है, वहीं आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में भी तेजी देखने को मिली है। आलम यह है कि राजनीतिक दल एक—दूसरे पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैंं। पिछले कुछ दिनों में चुनाव आयोग को ऐसी कई शिकायतें देखने को मिली हैं। शुक्रवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा। कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा कि भाजपा आचार संहिता का दुरुपयोग कर रही है।
चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह की अगुवाई में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ईसी के सामने 3 मुद्दे उठाए। आरपीएन सिंह ने आयोग से से कहा कि आचार संहिता लगे होने के बावजूद भाजपा ने पेट्रोल पंपों और एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के पोस्टर्स लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों पर रोक लगाने की बात कही।
पंजाब: देर रात तेज आवाजों से दहला अमृतसर, सोशल मीडिया पर मांगी जा रही जानकारी
पूर्व मंत्री ने कहा कि रात तक इसका भी खुलासा हो जाएगा कि पीएम के कितने पोस्टर और बैनर पेट्रोल पंपों और हवाई अड्डों पर लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और मंत्री राहुल गांधी को लेकर जो अश्लील बयान दे रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने अपील की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने ऐसे विवादित टेप मंगवाकर जांच कराने की बात कही।





No comments:
Post a Comment