चित्तौडग़ढ़. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचदं गहलोत ने मंगलवार दोपहर जिले के बड़ीसादड़ी कस्बे में बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन का शिलान्यास किया। गहलोत ने केन्द्र सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को गिनाते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्ष में जो काम हुए वे कभी ५५ वर्ष में भी नहीं हो पाए। करीब पांच अरब की लागत वाले इस कार्य के पूर्ण होने पर बड़ीसादड़ी व प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र के लोगों का नीमच से सीधा रेल जुड़़ाव हो सकेगा। रेलवे ने करीब ४८ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर दिसम्बर २०२२ तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर रेलवे के चित्तौडग़ढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुछ नए फुटब्रिज व प्लेटफार्म निर्र्माण कार्य के शिलान्यास की रस्में भी पूरी की गई। बड़ीसादड़ी-नीमच नई लाइन के साथ कपासन, घोसुुंडा,फतेहनगर व मावली स्टेशन के फुट ओवरब्रिज तथा घोसुण्डा,फतेहनगर,भूपालसागर एवं पांडोली के नए हाई लेवल प्लेटफार्म का शिलान्यास भी किया गया। फतेहनगर के नए हाईलेवल प्लेटफार्म का लोकार्पण भी इसी समारोह में किया गया। समारोह में सांसद सीपी जोशी, मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। प्रस्तावित नई रेल लाइन व रेल विकास की अन्य योजनाओं के बारे में उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर मंडल रेल प्रबंधक राजेशकुमार कश्यप ने जानकारी दी। रेल संघर्ष समिति मेवाड़ संयोजक डॉ विमल नागौरी ने 80 वर्ष की लड़ाई की जानकारी देकर उपलब्धि के लिए सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया





No comments:
Post a Comment