जहाजपुर।
मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एक युवक निजी कंपनी के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहाजपुर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मय जाब्ते के वारदात पर पहुंचे एवं युवक से समझाइश की और उसे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस पर टावर पर चढ़ा युवक नीचे उतर गया।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीपलूंद निवासी महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि महावीर खटीक निवासी पीपलूद ने हाथ पकड़कर खींचा और गाली गलौज की। रिपोर्ट में बताया कि उसी रात को आरोपी ने परिवादी के घर जाकर अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगाया। प्रकरण में पुलिस जांच कार्रवाई कर रही थी। इसी मामले को लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए सावन टाक कस्बे में ही लग रहे एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगा। युवक के टावर पर चढऩे की सूचना लोगों को मिलते ही वहां पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई । सूचना पर पुलिस और थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने युवक सावंन टाक को आरोपी युवक की गिरफ्तारी की सूचना दी; लगभग आधा घंटे तक टावर पर रहने के बाद युवक नीचे उतरा पुलिस ने बताया कि मामले के आरोपी महावीर कुमार खटीक निवासी पीपलून्द को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।





No comments:
Post a Comment