Breaking News
recent

पांच घंटे तक नहीं हो सकी शव की अंत्येष्टि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

सिकंदरा/दौसा

कस्बे में जोगी समाज के एक व्यक्ति की मौत होने पर विवादित जमीन में पांच घंटे तक शव की अंत्येष्टि नहीं हो पाई। शिकायत पर मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारी व थाना प्रभारी कुशाल सिंह ने योगी समाज के आवंटित शमशान भूमि पर शव की अंत्येष्टि कराई।

पुलिस ने बताया कि कुशल कुमार योगी किशन लाल, लाला राम, सीता राम सहित अन्य लोगों ने जिला कलेक्टर, सिकराय एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारी को शिकायत दी है कि योगी समाज के गंगाराम योगी की मौत के बाद शव को सिकंदरा अलवर सड़क मार्ग के समीप खसरा संख्या 61 में दफनाने के लिए गए थे। योगी समाज के लोगों ने शिकायत में बताया है कि उक्त भूमि करीब चार सौ वर्ष से योगी समाज का शमशान रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने शमशान भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। इसके चलते शव को दफनाने नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पटवारी उमेश द्विवेदी ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा वर्ष 2017 में एक बीघा भूमि योगी समाज के शमशान के लिए आवंटित की हुई है। खसरा संख्या 61 पर न्यायालय ने खातेदार को मालिकाना हक दिया हुआ है। राजस्व अधिकारी व पुलिस ने योगी समाज के लोगों की समझाइश कर जिला कलेक्टर द्वारा श्मशान की आवंटित भूमि में शव की अंत्येष्टि कराई। इससे करीब पांच घंटे तक शव की अंत्येष्टि नहीं हो सकी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.