Breaking News
recent

सीकर किसान आंदोलन: विधायक के घर प्याज व कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचे सैकड़ों किसान, इस अनूठे अंदाज में बताई अपनी पीड़ा

सीकर।
प्याज के उचित मूल्य सहित विभिन्न मांगों को लेकर सीकर में किसानों का महापड़ाव आज छठें दिन भी जारी है। कलेक्ट्रेट के सामने पड़ाव के साथ किसानों ने आज दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह के आवास का भी घेराव किया। इस दौरान पड़ाव स्थल से किसान रैली के रूप में विधायक के आवास पहुंचे। जिनके साथ प्याज के कट्टों से भरे ट्रेक्टर-ट्रोली भी साथ रही। किसानों ने यहां तराजु के एक पलड़े में 40 किलो प्याज और दूसरे पलड़े में कोल्ड ड्रिंक की बोतल रख दोनों के समान बताते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की। प्याज के उचित मूल्य और रसीदपुरा में प्याज मंडी जल्द शुरू करने सहित 11 सुत्रीय मांग को लेकर विधायक वीरेन्द्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग जल्द पूरी करने की मांग की गई। इस दौरान विधायक सिंह ने किसानों की जायज मांग सरकार के सामने रख उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। घेराव के दौरान काफी संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी करते रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.