Breaking News
recent

पहले दिन पिछड़े गगन और राजकुमार पहुंचे तीसरे स्थान पर, जगाई खिताब की उम्‍मीद

पारो : जेके टायर हिमालयन ड्राइव-7 के पहले दिन ज्‍यादा प्रभाव न छोड़ने वाले गगन सेठी और उनके सह-चालक राजकुमार मुंडार दूसरे दिन दूसरे चरण की समाप्ति तक तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले दौर में पिछड़ जाने वाले गगन और उनके सह-चालक राजकुमार मुंडार ने दूसरे दिन शानदार वापसी की और दूसरे दौर में नुकसान की भरपाई करते हुए खुद को खिताब की दौड़ में शामिल कर लिया है।

इनके साथ है खिताब के लिए टक्‍कर
गगन और राजकुमार के साथ खिताब की रेस में शामिल प्रतीक सिरकर और उनके सह-चालक देबाशीष घोष तथा रतन पाल और उनके सह-चालक प्रसनजीत रॉय डीएनएफ के कारण दौड़ से बाहर हो गए। वहीं जेके टायर हिमालयन ड्राइव के मौजूदा विजेता अली असगर और उनके सह-चालक मोहम्मद मुस्तफा ने अपना पहला स्थान कायम रखा है। दूसरे स्‍थान पर काबिज योगेंद्र और उनके सह-चालक नागराजन थांगराज ने दिन की शुरुआत भी इसी पोजिशन के साथ की थी, लेकिन उन्‍होंने पहले स्थान पर काबिज जोड़ी से अंकों का अंतर कम कर दिया है।

बर्फबारी के कारण तीसरा चरण रद्द, सीधे चौथा चरण होगा शुरू
भारत की इकलौती मल्टी नेशनल टीएसडी (टाइम, स्पीड डिस्‍टेंस) रैली का तीसरा चरण पहले भूटान के पारो से कालिमपोंग में होना था, लेकिन भारी वर्फबारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। अब ड्राइवर सीधे चौथे चरण के लिए जाएंगे। इसकी शुरुआत जयगांव से होगी। अंतिम चरण में ड्राइवर कामिलपोंग से सिलिगुड़ी तक का सफर तय करेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.