Breaking News
recent

शीतला सप्तमी पर मेलों का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु, सजे हाट बाजार

 

 

बालोतरा.
शीतला सप्तमी को कनाना, सिवाना व खंडप में वार्षिक मेले आयोजित हुए। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के दर्शन-पूजन किए व मेला का आनंद उठाया। गेर दलों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी। मेले में जमकर खरीदारी करने के साथ झूले झूलने का आनंद उठाया।

कनाना में बुधवार को शीतला सप्तमी पर ग्राम पंचायत कनाना के तत्वावधान में वार्षिक मेला आयोजन हुआ। सूर्योदय के साथ ही मेले में लोग पहुंचने शुरू हुए। रेलगाडिय़ों, बसों, निजी साधनों से लोग पहुंचे। दिन चढऩे के साथ ही मेला पूरे परवान पर चढ़ गया। मेलार्थियों ने शीतला माता के थान पर दर्शन-पूजन कर व प्रसाद में ठण्डा भोजन चढ़ा कर परिवार में खुशहाली की कामना की। इस दौरान खाने-पीने का आनंद उठाया। झूले झूलने को लेकर बच्चों व बड़ों में उत्साह देखने को नजर आया। मेले में भिण्डाकुआं, कनाना, पारलू, कीटनोद, आसोतरा, मेली, मांगला, कुंंपावास, लालाणा आदि गांवों से पहुंची आंगी-बांगी गेर दलों के कलाकारों ने डांडियां से डांडियां से मिलाते हुए गेर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। जय गुरुदेव संगत की ओर से यहां पानी व शरबत स्टाल लगाकर ग्रामीणों को शाकाहार भोजन के महत्व की जानकारी दी गई।
मेला कमेटी ने गेर दलों को पुरस्कृत किया। संचालन जे.पी. दवे कनाना, राजू माली ने व सरपंच सीमा कंवर राजपुरोहित ने आभार ज्ञापित किया।

मेले हमारी संस्कृति- मेला स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मदन प्रजापत, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, कांग्रेस नेता मानवेन्द्रसिंह जसोल, नगर परिषद बालोतरा अध्यक्ष रतन खत्री, बालोतरा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, विकास अधिकारी बालोतरा डॉ. रामावतार शर्मा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति व विरासत है। इससे आपसी प्रेम वभाईचारा बढ़ता है। कनाना डेयरी अध्यक्ष नेनाराम कुंकल, मोहनसिंह राजपुरोहित, देमाराम चौधरी, ओमप्रकाश दवे, मौजूद थे। कनाना मठ में महंत परशुरामगिरी के सान्निध्य में प्रेम सभा आयोजित हुई। इसमें ब्रह्मधाम तीर्थगादीपति तुलसाराम सहित बड़ी संख्या में संतों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने इनकी चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व रात्रि में माताजी के मंदिर पर कनाना महंत परशुरामगिरी के सान्निध्य में जागरण आयोजित हुआ। इसमें भजन गायकों ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.