Breaking News
recent

मायानगरी से भी टूटा स्वर्णनगरी का हवाई-नाता,अक्टूबर तक रहेगी स्थगित

जैसलमेर. सैलानियों के पसंदीदा शहर जैसलमेर का हवाई संबंध देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से स्थगित हो गया है। स्पाइस जेट कंपनी की ओर से शुक्रवार को जैसलमेर-मुम्बई के बीच इस सीजन का अंतिम यात्री विमान उड़ा, वहीं देश की राजधानी दिल्ली के लिए जैसलमेर से हवाई सेवा गत १५ मार्च तक ही संचालित की गई थी। ऐसे में देश के दोनों प्रमुख शहरों से सीमावर्ती जैसलमेर का हवाई सम्पर्क वर्तमान में बंद हो चुका है। अब आगामी पर्यटन सीजन के दौरान अक्टूबर माह में दिल्ली और मुम्बई के लिए हवाई सेवा पुन: शुरू होगी। इधर, स्वर्णनगरी और अहमदाबाद के बीच संचालित होने वाली ट्रूजेट एयरलाइनर कम्पनी की विमान सेवा का लाभ सप्ताह में चार की बजाय अब पांच दिन मिलेगा।
इस सेवा का बदला समय
जैसलमेर से प्रदेश की राजधानी जयपुर के बीच संचालित होने वाली स्पाइसजेट की नियमित हवाई सेवा का समय परिवर्तित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अब यह विमान दोपहर 1.40 बजे उड़ान भरकर जैसलमेर एयरपोर्ट पर ३ बजे उतरता है तथा वापसी में यहां से 3.20 उड़ान भरते हुए4.45 बजे जयपुर पहुंच रहा है। जबकि पूर्व में इसका समय जयपुर से 3.40 बजे उड़ान भरने का था और जैसलमेर से सायं ५ बजे विमान जयपुर जाता था।
अहमदाबाद के लिए सुविधा बढ़ी
जैसलमेर से अहमदाबाद के लिए स्पाइसजेट के साथ ट्रूजेट भी नियमित रूप से विमान सेवा का संचालन कर रहा है। जहां स्पाइसजेट की उड़ान पूर्व की भांति सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी वहीं ट्रूजेट कंपनी अब सप्ताह में ५ दिन मंगल से शनिवार तक विमान सेवा मुहैया करवाएगी। पहले यह कंपनी बुध से शनिवार तक इस रुट पर विमान सेवा संचालित करती रही है। अहमदाबाद से विमान सुबह10.30 बजे उड़ान भरकर 11.45 बजे जैसलमेर और यहां से 12.50 बजे उड़ कर 2.10 बजे अहमदाबाद पहुंच रहा है। जयपुर और अहमदाबाद के अलावा सूरत के लिए भी हवाई सेवा गर्मी में नियमित रूप से जारी है। यह विमान सुबह १० बजे सूरत से उड़ता है और 11.40 बजे जैसलमेर और यहां से १२ बजे उडक़र 1.45 बजे सूरत उतरता है।
यह है हकीकत
-वर्ष 2017 के अक्टूबर माह से किए जाने के बाद सेवाओं का निरंतर विकास होता गया।
-शुरुआत में यहां से केवल जयपुर और दिल्ली के लिए ही हवाई सेवा मिलती थी जो बाद में मुम्बई, अहमदाबाद और सूरत से सीधे जुड़ गई।
-गर्मी का मौसम आते ही कंपनी ने देश के दो महानगरों दिल्ली और मुम्बई के लिए विमान सेवा स्थगित कर दी। -ऐसे ही पिछले कई महीनों से जैसलमेर से रविवार को किसी भी शहर के लिए विमान सेवा संचालित नहीं की जा रही है।
-रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण बड़ी तादाद में पर्यटक जैसलमेर पहुंचते हैं।

फैक्ट फाइल -
- 2012में सिविल एयरपोर्ट बना
- 2017 में शुरू हुई विमान सेवाएं
- 10 किलोमीटर दूर है जैसलमेर से एयरपोर्ट

एकदम कम नहीं हुआ यात्री भार
ऐसा नहीं है कि दिल्ली अथवा मुम्बई के लिए यात्रीभार एकदम से कम हो गया। पिछले दिनों के दौरान भी मुम्बई की उड़ान में पर्याप्त यात्रीभार देखा गया। कंपनी के पास संभवत: बोइंग की कमी के कारण उक्त दोनों शहरों को जैसलमेर की फेहरिस्त से हटाया गया है। जैसलमेर-उदयपुर हवाई सेवा कब शुरू होगी, यह भी अभी तय नहीं है।
-अखिल भाटिया, टे्रवल एजेंट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.