Breaking News
recent

राहुल गांधी की चादर दरगाह में आज पेश होगी

दिल्ली में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं को सौंपी चादर

अजमेर. ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भेजी गई चादर बुधवार सुबह 10.30 बजे पेश की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग निजाम कुरैशी आदि नेता मौजूद रहेंगे।महान सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के 807 वा उर्स पर मंत्रीयो की व वॉलीवुड की ओर से चादर पेश की जा रही है

इससे पूर्व दिल्ली से चादर लेकर नदीम जावेद 12 मार्च को दोपहर 3.30 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। विभाग के जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद, विभाग के सह प्रभारी शमीम अल्वी, प्रदेश सचिव एस. एम. अकबर आदि किशनगढ़ एयरपोर्ट पर नदीम जावेद की अगुवानी की।महान सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के 807 वा उर्स पर मंत्रीयो की व वॉलीवुड की ओर से चादर पेश की जा रही है



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.