Breaking News
recent

होटल का लाखों का बिल चुकाए बिना रफूचक्कर हुईं एक्ट्रेस, पुलिस ने पकड़ा तो ऐसी सच्चाई सामने सभी रह गए दंग

करीब 50 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं प्रोड्यसूर—एक्ट्रेस पूजा गांधी इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि की एक विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन पर आरोप है कि वह एक होटल का 4.5 लाख रुपए का भारी भरकम बिल चुकाए बिना ही फरार हो गईं। बता दें कि पूजा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली सिनेमा में ढेर सारी फिल्में कर चुकी हैं। वैसे ऐसा पहली नहीं है जब पूजा को लेकर कोई विवाद सामने आया हो इससे पहले भी पूजा को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं।

Pooja Gandhi

बिल चुकाए बिना रफूचक्कर हुईं पूजा
दरअसल, पूजा बेंगलुरु में एक आलिशान होटल में पिछले कुछ दिनों से ठहरी थीं। कई दिनों तक होटल में रुकने के बाद पूजा होटल का 4.5 लाख रुपए का बिल चुकाए बिना ही रफूचक्कर हो गईं। होटल कर्मचारियों को जब पता चला कि पूजा बिना बिल चुकाए ही होटल से भाग गईं तो उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Pooja Gandhi

पुलिस ने पकड़ा तो 2 लाख चुकाए
पुलिस ने पूजा को बुलाया तो उन्होंने होटल का 2 लाख रुपए का बिल चुका दिया। खबरों की मानें तो पूजा ने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि बाकी का पैसा चुकाने के लिए उन्हें थोड़ा वक्त दिए जाए।

2011 में हुआ था विवाद
खबर है कि होटल के कर्मचारियों ने भी बाकी का पैसा चुकाने के लिए उन्हें समय देने की बात मान ली है। विवादों से पूजा का पुराना नाता रहा है, साल 2011 में उनका प्रोड्यूसर किरण से पैसों को लेकर तगड़ा विवाद हो गया था। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पूजा ने साल 2002 में फिल्म दुश्मनी से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। फिल्म Dandupalya में उनके काम की बहुत तारीफ हुई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.