Breaking News
recent

बाजार से हटाए अतिक्रमण, सामान जब्त, किया पाबंद

रामसर. उपखण्ड प्रशासन ने कस्बे में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य सड़क किनारे से कई अतिक्रमण हटाए तो दो दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया। एक जने को शांति भंग के आरोप में पकड़ कर पाबंद किया।

उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण ने कस्बे में निरीक्षण के दौरान बाजार में अतिक्रमण पर दुकानदारों, हाथ ठेला चालकों व ढाबों संचालकों से छप्पर हटाने व दुकानों के बाहर रखा सामान दुकान में रखने को कहा। इस पर कई जनों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाए। एक वेल्डिंग की दुकान और एक टेंट हाउस के बाहर रखे सामान को जब्त किया।

वेल्डिंग की दुकान से अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार टीम से उलझ गया, जिस पर उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान व्यापार मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया कि छोटे व्यापारियों, ठेला चालकों, ढाबा व केबिन संचालकों को निश्चित स्थान उपलब्ध करवाया जाए।

चारण ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम पंचायत को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन टीम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.