Breaking News
recent

राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंधे पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्‍य, देखें तस्वीरें

जयपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला (ग्रामीण) से विधायक विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार को राजसमंद जिले के आमेट के पूर्व ठिकानेदार परिवार की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से विवाह बंधन में बंध गए।

 

विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना सिंह का विवाह कानोता गढ़ पैलेस में हुआ। चंबा की विधायक आशा कुमारी भी इस शादी में शामिल हुईं। विक्रमादित्य सिंह की बहन अपराजिता सिंह के साथ परिवार के सभी सदस्य इस शादी में शामिल हुए।

 

Vikramaditya Singh Marriage

नारायण निवास पैलेस में शुक्रवार को पूरे दिन विक्रमादित्य सिंह की शादी की रस्में हुईं। इसके बाद शाम सात बजे बारात नारायण निवास पैलेस से कानोता गढ़ पैलेस पहुंची। शादी में देश के पूर्व राजघरानों के लगभग 200 मेहमान शामिल हुए।

 

Vikramaditya Singh Marriage

सोशल मीडिया पर भी इस शाही शादी की खूब धूम है। खुद विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फोटो अपलोड किए हैं। विक्रमादित्य सिंह के विवाह के बाद छह जगह रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसके लिए निमंत्रण कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

 

विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। दिल्ली के एक बड़े में होने वाले रिसेप्शन में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, अध्यक्ष राहुल गांधी सहित एक हजार लोगों को निमंत्रण दिया है।

 

Vikramaditya Singh Marriage

इसी तरह से राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार को शामिल होने का विशेष आग्रह किया है। उन्होंने जयराम, धूमल व शांता को फोन कर न्योता दिया है।

 

प्रदेश के सभी मंत्री, कांग्रेस व भाजपा विधायक दल व सभी अधिकारियों को भी बुलाया है। वीरभद्र अर्की से विधायक हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए कुनिहार में 20 मार्च को धाम लगाई जाएगी। इसी तरह की धाम शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सुन्नी व बनुटी में 13 व 14 मार्च को होगी।

 

 

Vikramaditya Singh Marriage

मालूम हो कि विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना सिंह की सगाई अक्टूबर 2018 में उदयपुर में हुई थी। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह की मां और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और दोनों परिवारों की ओर से खास मेहमान मौजूद थे।

 

Vikramaditya Singh Marriage

सुदर्शना कुमारी ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने इंटीरियर डेकोरेशन का कोर्स भी किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.