चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और इमरान ताहिर की अगुवाई में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 70 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह चेन्नई को जीत के लिए 71 रनों का आसान लक्ष्य मिला है।
ये हाईवोल्टेज मुकाबला चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बार आईपीएल के उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं हुआ है। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की याद में इस बार उद्धघाटन न करने का निर्णय लिया गया है।
Live अपडेट:
- अंबाती रायडू के आउट होने के बाद बिना कोई और क्षति हुए केदार जाधव और जडेजा ने चेन्नई को दिलाई सात विकेट से जीत।
- बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर शानदार 28 रन बनाकर अंबाती रायडू आउट। चेन्नई 34 गेंद पर जीत से 12 रन दूर।
- रैना और रायडू ने आराम से बिना कोई जोखिम उठाए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। लेकिन 10वें ओवर में वह 19 रन के स्कोर पर आउट हो गए। चेन्नई का स्कोर दो विकेट पर 40 रन।
- वॉटसन के आउट होने के बाद 5 ओवर तक चेन्नई ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए।
- चहल ने अपनी फिरकी में वॉटसन को फंसाया, शॉट खेलने के प्रयास में चूके और बोल्ड हो गए।
- चेन्नई की पारी शुरू, बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए वॉटसन और रायडू
- आरसीबी की पारी 70 रन पर खत्म। 20 ओवर भी नहीं खेल पाई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम।
- आरसीबी को 9वां झटका, उमेश यादव 1 रन बनाकर आउट
- बैंगलोर को आठवां झटका, युजवेंद्र चहल 4 रन बनाकर आउट। इमरान ताहिर ने लिया विकेट
- 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 59/7, पार्थिव पटेल और युजवेंद्र चहल क्रीज पर
- आरसीबी को सातवां झटका, नवदीप सैनी 2 रन बनाकर आउट
- 11वें ओवर में आरसीबी को लगा छठां झटका। बैंगलोर का स्कोर 50/6
- 10 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर 49/5
- बैंगलोर की आधी टीम पवेलियन लौटी। शिवम दुबे के रूप में बैंगलोर को लगा पांचवा झटका। इमरान ताहिर ने लिया विकेट
- आरसीबी का गिरा चौथा विकेट, बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हेटमायर, सुरेश रैना ने किया रनआउट
- हरभजन सिंह ने आरसीबी को तीसरा झटका दिया है। एबी डिविलियर्स 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- 6 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 33/2, डिविलियर्स और पार्थिव पटेल क्रीज पर
- आरसीबी को बैक-टू-बैक दो बड़े झटके। कप्तान कोहली के बाद मोईन अली 9 रन बनाकर आउट। हरभजन सिंह ने दिलाई सफलता
- आरसीबी को चौथे ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। कप्तान विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हरभजन सिंह ने कोहली का विकेट लिया।
- चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- रिकॉर्ड के लिहाज से आरसीबी के सामने चेन्नई सुपरकिंग्स एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले हुए हैं, जिसमें चेन्नई को 6 में जीत मिली है और 1 मैच आरसीबी ने जीता है। वहीं दोनों टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले हुए हैं, जिसमें चेन्नई 15 बार और आरसीबी सात बार जीती है।
टीमें:
चेन्नई सुपरकिंग्स: अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, एम एस धोनी, केदार जाधव, रवींद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहल, पार्थिव पटेल, मोइन अली, शिमरॉन हेटमायर, एबी डिवीलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी





No comments:
Post a Comment