Breaking News
recent

EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, लोकसभा चुनाव के लिए हो सकता है तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। आगामी आम चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपनी-अपनी कमर कस चुके हैं और अब सियासी जंग के लिए आज रणभेरी बज सकती है। दरअसल रविवार को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की एक प्रेस वार्ता होने वाली है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जब मोदी सरकार के कार्यकाल को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं तो रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों की भी घोषणा करेगा।

बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 6 जून को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को तारीखों का ऐलान कर दिया गया था। लोकसभा चुनाव नौ चरणों में 7 अप्रैल से 12 मई तक हुआ था और मतगणना 16 मई को हुई थी।

ओडिशा: राहुल गांधी को झटका, पूर्व सीएम हेमानंद की बेटी सुनीता विसवाल ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, BJD में शामिल

शनिवार की बैठक में लिया गया था फैसला

निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि अंतिम दौर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीते दिन शनिवार की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई और रविवार की प्रेस वर्ता में सभी संबंधित अधिकारियों को मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा के चुनाव अप्रैल और मई में कराए जाएंगे और मई के तीसरे हफ्ते में वोटों की गिनती होगी। लोकसभा का चुनाव सात या आठ चरणों में कराया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि पहली वोटिंग 12 अप्रैल को उत्तर-पूर्व से हो सकती है।

पहले चरण के लिए अधिसूचना मार्च के आखिरी तक जारी की जा सकती है। यह भी जानकारी मिली है कि चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद अगले सप्ताह पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। हालांकि इन सभी कयासों का अंत रविवार को चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता के साथ ही हो सकता है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.