Breaking News
recent

Election 2019: सांसद बिरला ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गाँधी के वादों को बताया झूठा

कोटा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बूंदी सभा के बाद कोटा-बूंदी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। सभाओं में राहुल गांधी की झूठी बातों और दुष्प्रचार में नहीं आने की बात की। बिरला ने बुधवार को सांगोद, कनवास तथा रामगंजमंडी में सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राज आते ही किसान त्रस्त हो गया है।कोटा व बूंदी के किसान सरसों, चना और गेहूं सरकारी कांटे पर बेचने के लिए धक्के खाने को विवश है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

 

Read More : राजस्थान के इस शहर में 'चौकीदार' के लिए लंबी कतार..

 

कांग्रेस सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीद के ऐसे नियम थोप दिए कि किसान अपना माल नहीं बेच पा रहे है। कांग्रेस नेता तो दिल्ली के चक्कर लगाने से फुर्सत नहीं है। किसान चुनाव में कांग्रेस को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा प्रति किसान 40 क्विंटल की खरीद की जाती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे घटाकर 25 क्विंटल प्रति किसान कर दिया है। सरकार को खरीद सीमा को 25 से बढाकर 50 क्विंटल प्रति किसान करना चाहिए।

 

Read More : Update News : नौ निहाल गटकेंगे 96.10 लाख का दूध स्कूलों के लिए बजट हुआ जारी...


बूथ को मजबूत करें-
बिरला ने बैठकों में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया है। भाजपा जाति के आधार पर चुनाव नहीं लड़ती है, विकास के आधार पर चुनाव लड़ती है। बैठक में चुनाव संयोजक हीरालाल नागर, देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह आदि मंचासीन थे।

 

Read More : स्वाइन फ्लू नहीं इस घातक वायरस ने ली जान...

 


प्रभारी व संयोजक लगाए-
देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने संयोजक और प्रभारियों की नियुक्ति की है। सांगोद विधानसभा में तेजप्रताप सिंह संयोजक और विशाल शर्मा को, रामगंजमंडी में संयोजक भगवान सिंह धाकड़, प्रभारी ललित शर्मा को, लाडपुरा में संयोजक योगेन्द्र नन्दवाना, प्रभारी योगेन्द्र खींची व अमित शर्मा को, पीपल्दा में विजयशंकर नागर को संयोजक तथा मानवेन्द्र सिंह और संतोष खंडेलवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

Read More : Innovation : एक आइडिये ने कोटा के इस किसान की बदल दी जिन्दगी, अब देश के कृषि वैज्ञानिक हैं इनके पीछे...


लाडपुरा की बैठक -
चुनाव की तैयारियों को लाडपुरा के उद्योग नगर मण्डल की बैठक गुरुवार को होगी। विधायक कल्पना देवी, शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, लाडपुरा के चुनाव प्रभारी योगेन्द्र नंदवाना अल्कू समेत अन्य पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।

 

Read More : Sheetala Ashtami : शीतला माता को पूजा, मांगी घर-परिवार में सुख-समृद्धि


पार्टी के श्रेष्ठ लोगों ने श्रेष्ठ को उतारारामगंजमंडी बूथ सम्मेलन में विधायक मदन दिलावर ने कहा कि पार्टी के श्रेष्ठ लोगों ने श्रेष्ठ प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। कार्यकर्ता उन्हें संसद में पहुंचाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ढाई माह में प्रदेश का विकास ठप कर दिया है। किसान, मजबूर हर वर्ग त्रस्त है। चुनाव बाद सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.