Breaking News
recent

IND vs AUS : धोनी और जाधव ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज में टीम इंडिया ने ली 1-0 की बढ़त

हैदराबाद। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 237 रनों का लक्ष्य दिया है। मेहमान टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 237 रन बनाने हैं।

मैच का हाल

लगातार एक के बाद एक तीन विकेट गिर जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (59) ने केदार जाधव (81) ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए भारत को 6 विकेट से जीत दिलाकर भारत को 5 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी है। लगातार तीन विकेट गिर जाने के बाद इन दोनों बल्‍लेबाजों ने पहले संभल-संभल कर टीम इंडिया को दबाव से निकाला। इसके दौरान इस बात का भी पूरा ख्‍याल रखा कि आस्किंग रेट बहुत ऊपर न चला जाए। इसके बाद दोनों ने आस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाकर आराम से खेलते हुए रन रेट भी बढ़ा दिया। इस बीच जाधव ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपना हाथ दिखाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद दो चौके मार कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

- विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा (37) भी ज्‍यादा देर तक नहीं रुके और वह नाइल की गेंद पर आउट हो गए। मैदान पर रायडू का साथ देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए हैं। इस बीच अंबाती रायडू भी आउट होकर पैवेलियन चले गए। भारत गहरे संकट में पहुंच गया है।
- पारी के दूसरे ओवर में ही भारत का बड़ा झटका लगा। शिखर धवन नाइल की गेंद पर आउट होकर पैवेलियन चले गए। टीम के स्‍कोर में तब तक मात्र 4 रन जुड़े थे। इसके बाद रोहित शर्मा का साथ देने के लिए विराट कोहली (44) ने क्रीज पर कदम रखा और धीरे-धीरे टीम को सुरक्षित स्थिति तक पहुंचाना जारी रखा है। जब लग रहा था कि विराट पूरी तर से सेट हो गए हैं तो एडम जम्‍पा की गेंद पर वह एलबीडब्‍लू होकर पैवेलियन लौट गए। उन्‍होंने अपनी 45 गेंद की पारी के दौरान 6 चौके और 1 सिक्‍स लगाया।

- छोटी-छोटी साझेदारियों से ऑस्ट्रेलिया बीच-बीच संभला जरूर, लेकिन पूरी पारी में एक बड़ी साझेदारी की कमी देखने को मिली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत ही खराब रही और पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान एरॉन फिंच के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा था। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने शून्य पर चलता किया। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका शून्य पर ही लग गया।

- इसके बाद स्टॉयनिस और उस्मान ख्वाजा के बीच 87 रन की साझेदारी हुई। एक यही साझेदारी थी जिसने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मार्कस स्टॉयनिस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। वो 37 रन बनाकर केदार जाधव का शिकार बने। इसके बाद कोी बड़े साझेदारी देखने को नहीं मिली। ग्लेन मैक्सवेल ने 40 रन की पारी खेली, लेकिन जब उनकी टीम को जरूरत थी वो अपना विकेट गंवा बैठे।

- मैक्सवेल के रूप में ऑस्ट्रेलिया को छठां झटका लगा। इससे पहले एश्टन टर्मर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने उन्हें क्लिन बोल्ड किया। इससे पहले पीटर हैंड्सकॉम्ब 19 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। इससे पहले खतरनाक दिख रही उस्मान ख्वाजा और मार्कस स्टॉयनिस की साझेदारी को केदार जाधव की जोड़ी ने तोड़ा था। अर्द्धशतक लगाने के बाद उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा बड़ा झटका लगा है। कुलदीप यादव ने ख्वाजा को 50 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

भारतीय गेंदबाजों ने नहीं दिया हावी होने का मौका

भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह लगाम कस कर रखी। भारत की तरफ से शमी, बुमराह और कुलदीप यादव को 2-2-2 विकेट मिले। 1 विकेट केदार जाधव को मिला।

आपको बता दें कि आज ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्पिनर एश्टन टर्नर को वनडे में डेब्यू का मौका दिया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच के करियर का भी ये 100वां वनडे मैच है।

- ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम पर वापसी का दबाव होगा। दो मैचों की टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत ली थी। अब दोनों टीमें पांच वनडे मैचों की सीरीज में आमने-सामने हैं।

प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टॉयनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरे, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जैंपा और जैसन बेहरेनडोर्फ



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.