हैदराबाद। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीत लिया है। कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धोनी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल गई है। माना जा रहा था कि वो शायद पहले वनडे मैच में ना खेल पाएं, क्योंकी शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनके खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम पर वापसी का दबाव होगा। दो मैचों की टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत ली थी। अब दोनों टीमें पांच वनडे मैचों की सीरीज में आमने-सामने हैं।
प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच, एलेक्स कैरे, डी आर्सी शॉर्ट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जैंपा और जैसन बेहरेनडोर्फ





No comments:
Post a Comment