Breaking News
recent

IND vs AUS : भारत 35 रन से हारा, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी वनडे जीत के साथ सीरीज पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को भारत के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे पांचवें और निर्णायक वनडे में 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 272 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य रखा। मेहमान टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 100 रन बनाए तो पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 52 रनों की पारी खेली।
अपनी पारी के दौरान ख्वाजा ने 106 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा दो छक्के लगाए। हैंड्सकॉम्ब ने 60 गेंदें खेलीं। उनकी पारी में चार चौके शामिल थे। कप्तान एरॉन फिंच ने 43 गेंदों पर 27 रन बनाए।
भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट। कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया। फिरोजशाह कोटला में हो रहे सीरीज के निर्णायक मैच में दोनों ही टीमों के लिए जीत बहुत जरूरी है, क्योंकी जो टीम आज का मैच जीतेगी वो सीरीज पर भी कब्ज कर लेगी। अभी तक सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।

LIVE अपडेट

- आस्ट्रेलिया ने भारत को अंतिम और पांचवें वनडे में 35 रनों से हरा कर मैच के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। इससे पहले सीरीज 2-2 की बराबरी पर था।

- गहरे संकट में फंसे टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव ने टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह 46वें ओवर में आउट होकर पैवेलियन चले गए। इसके बाद केदार जाधव भी पैवेलियन लौटे। भारत की हार तय।

- भुवनेश्वर और केदार जाधव मिलकर धीरे-धीरे टीम को लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं, लेकिन लक्ष्य अब भी काफी दूर। भारत को जीत के लिए चाहिए 42 गेंद पर 73 रन, जबकि मात्र 4 विकेट शेष है।

- रोहित और जडेजा के आउट होने के बाद केदार और भुवनेश्वर टीम इंडिया की पारी संभालने में जुटे। भारत का स्कोर 36 ओवर में 6 विकेट 161 रन तक पहुंचाया।

- रोहित शर्मा के तुरत बाद जडेजा भी शून्य आउट होकर पैवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट 138 रन।

- रोहित शर्मा जम्पा की गेंद पर स्टम्प आउट। इसी के साथ भारत का पांचवां विकेट भी गिरा। भारत का स्कोर 28.2 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन।

- रोहित शर्मा के अर्धशतक पूरा करते ही विजय शंकर 16 रन पर आउट होकर पैवेलियन लौटे। टीम इंडिया का स्कोर 25 ओवर में तीन विकेट पर 122 रन।

- रुक कर आ रही मुश्किल विकेट पर रोहित शर्मा ने अपने करियर का एक और अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया का स्कोर 24 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन।

- कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत भी आउट होकर पैवेलियन लौटे। 18 ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन।

- जमने के बाद जब लग रहा था कि कप्तान विराट कोहली लंबी पारी खेलेंगे तभी वह विकेट के पीछे कैच देकर आउट हो गए। 12 ओवर में टीम का स्कोर दो विकेट पर 70 रन।

- रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली मैदान पर हैं। ये दोनों लय में दिख रहे हैं। इन दोनों ने मिलकर 11वें ओवर में टीम का स्कोर 50 पार पहुंचा दिया। 11 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 57 रन।

- 273 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को भारतीय पारी के चौथे ओवर में पहला झटका लगा। पिछले मैच में शतक जमाने वाले शिखर धवन को कमिंस ने कैच करा दिया। भारत का स्कोर सात ओवर में एक विकेट पर 33 रन।

- रोहित शर्मा और शिखर धवन उतरे क्रीज पर।

- ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में बनाए 272 रन। भारत को दिया 273 रन का लक्ष्य। आखिरी ओवर में गिरा ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट।

- 49वें ओवर में 263 पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका। पैट कमिंस 15 रन बनाकर आउट। भुवनेश्वर ने लिया विकेट

- 48वें ओवर में जाय रिचर्डसन ने मारे 19 रन, बुमराह डाल रहे थे ओवर

- डेथ ओवर्स में ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई है। 46वें ओवर में मोहम्मद शमी नेे ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। शमी ने एलेक्स कैरी को 3 रन पर चलता किया।

- ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका। मार्कस स्टॉयनिस 20 बनाकर आउट। भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई सफलता

- 42वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवा झटका, कुलदीप यादव ने एश्टन टर्नर (20) को किया चलता, पिछले मैच में खेली थी 84 रन की पारी

- 40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 202/4 मार्कस स्टॉयनिस (8) और एश्टन टर्नर (13) क्रीज पर

- मोहम्मद शमी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका, सेट बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब हाफ सेंचुरी बनाकर आउट

- ऑस्ट्रेलिया को बैक-टू-बैक दो बड़े झटके, ख्वाजा के बाद मैक्सवेल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट

- भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता। 100 रन बनाकर आउट हुए उस्मान ख्वाजा, 33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 175/2

- उस्मान ख्वाजा ने जड़ा करियर का और इस सीरीज का दूसरा शतक, 102 गेंदों में पूरी की सेंचुरी, 32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 174/1

- 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161/1

- ऑस्ट्रेलियाई पारी के 150 रन पूरे। उस्मान ख्वाजा बढ़ रहे हैं शतक की ओर

- ऑस्ट्रेलियाई पारी के 25 ओवर खत्म, टीम का स्कोर 136/1, उस्मान ख्वाजा (76) और पीटर हैंड्सकॉम्ब ( 32) क्रीज पर

- 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 121/3, ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के बीच बनी साझेदारी

- 19वें ओवर में विराट कोहली ने केदार जाधव को थमाई गेंद। पहली ही गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लगाया चौका। 19.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/1

- उस्मान ख्वाजा की हाफसेंचुरी। 48 गेंदों में पूरा किया करियर का 8वां अर्द्धशतक। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 91/1

- फिंच के आउट होने के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब क्रीज पर आए हैं और आते ही कुलदीप यादव के ओवर में दो लगातार चौके जड़ दिए। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 87/1

- 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जड़ेजा ने एरॉन फिंच को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। फिंच ने अपनी पारी में 27 रन बनाए।

- कुलदीप यादव के पहले ओवर की पांचवी गेंद पर ख्वाजा ने लॉन्ग ऑन पर जड़ा लंबा सिक्सर, ऑस्ट्रेलिया 12 ओवर के बाद 62/0

- विकेट की तलाश में भारतीय गेंदबाज, 11 ओवर के बाद कोहली ने लगाए स्पिन गेंदबाज

- पहला पावरप्ले खत्म, 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 52/0

- 10वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 50 रन पूरे। फिंच और ख्वाजा क्रीज पर डटे

- पहले विकेट की तलाश में भारतीय गेंदबाज। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 47/0

- 6 ओवर के बाद भारत को नहीं मिला कोई विकेट। कोहली नेे जसप्रीत बुमराह को थमाई गेंद

- ऑस्ट्रेलिया 6 ओवर के बाद 38/0, एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर

- उस्मान ख्वाजा और एरॉन फिंच की तेज शुरुआत। शुरुआती 4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/0

- भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने शुरु की भारतीय गेंदबाजी

- दोनों ही टीमें आज बदलाव के साथ उतरी हैं। भारतीय टीम दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। युजवेंद्र चहल की जगह रवींद्र जड़ेजा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी आज भी टीम से बाहर हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा अंबाती रायडू को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। केएल राहुल को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

- वहीं ऑस्ट्रेलियाा में नाथन लेयॉन की वापसी हुई है। शॉन मार्श को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है।

प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केदार जाधव, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टॉयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एश्नटन टर्नर, एलेक्स कैरी, जॉय रिचर्डसन, पैट कमिंस, एडम जैंपा और नाथन लेयॉन



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.