Breaking News
recent

IPL 2019: CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया, कब संन्यास लेंगे महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई। अक्सर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म जब खराब होता है तो उनके संन्यास को लेकर खबरें मीडिया में तेजी से आने लगती हैं। धोनी को उस वक्त आलोचनाओं का सामना ज्यादा करना पड़ता है, जब वो आउट ऑफ फॉर्म होते हैं। इस बीच ये लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे और ये माही का आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

धोनी के संन्यास को लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक इंटरव्यू में कहा है कि इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता, मैं निश्चित तौर पर उम्मीद कर रहा था कि वह विश्व कप में खेलेगा। वह इसके बाद क्या करना चाहता है उसे लेकर मैं सुनिश्चित नहीं हूं। हमने इस बारे में कभी बात नहीं की। अधिकांश बातें इसे लेकर हुई कि वह विश्व कप में खेल पाएगा या नहीं। पिछले 12 महीने में उसने इसका शानदार तरीके से जवाब दिया है।’’

फ्लेमिंग ने कहा आगे कहा, “उन्होंने कहा कि हमारे साथ उनका बेहतर खेलने की जरूरत है. उन्हें आरसीबी के तेज गेंदबाज को जैसे खेला और वो जिस तरह से शॉट खेल रहे थे. हम आगे भी इस खिलाड़ी से यही देखना चाहते हैं”

आपको बता दें कि आईपीएल 2019 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच था, जहां सीएसके ने आरसीबी को हरा दिया। धोनी की सूझबूझ भरी कप्तानी के आधार पर ही चेन्नई के गेंदबाजों ने आरसीबी को 80 रन के अंदर ही समेट दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.