मुंबई। आईपीएल के 12वें सीजन के तीसरे मैच में रविवार की रात को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में विश्व के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कंधे में चोट लग गई। वर्ल्ड कप के लिहाज भारतीय टीम के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका है, क्योंकी मैदान पर जिस तरह बुमराह को दर्द से करहाते हुए देखा गया। उससे लगा कि बुमराह की चोट गंभीर हो सकती है।
बुमराह की चोट गंभीर नहीं- मुंबई इंडियंस
हालांकि मैच के दौरान ही मुंबई इंडियंस की तरफ से ये साफ कर दिया गया कि बुमराह की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि बुमराह की चोट गंभीर नहीं है और वह पूरी तरह से ठीक हैं। मुंबई टीम मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया है कि सोमवार को उनकी चोट की स्थिति बताई जाएगी।
कब लगी बुमराह को चोट
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने और रन बचाने की कोशिश में बुमराह पिच पर गिर गए। इसके बाद वह कंधा पकड़कर लेट गए और कराहते हुए नजर आए। यह देखकर तुरंत फिजियो मैदान में आए और उन्हें बाहर ले गए। बुमराह बाद में बैटिंग करने भी मैदान में नहीं आए।
Sanjay Manjrekar in the comm box: News from the #MI dressing room is that -Bumrah is fine.#CricketMeriJaan #MumbaiIndians #OneFamily #MIvDC
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 24, 2019
मुंबई के खिलाफ दिल्ली की धमाकेदार जीत
बता दें कि मुबंई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 37 रनों से जीत दर्ज की। दिल्ली ने मुंबई को 214 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन मुंबई इंडियन्स 176 रनों पर ही धराशायी हो गई। ऋषभ पंत ने 27 गेंद में 78 रन बनाए।
आपको बता दें कि बुमराह का चोटिल होना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी शुभ संकेत नहीं हो सकते। आईपीएल के खत्म होते ही वर्ल्ड कप शुरु होना है और बुमराह भारतीय टीम के अहम गेंदबाज हैं।





No comments:
Post a Comment