Breaking News
recent

सुपरहिट मूवी 'KGF 2' में 16 साल बाद फिर काम करेगी बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, काम करने के पीछे है खास वजह

फिल्म 'बाहुबली' सीरीज ने साउथ सिनेमा का ग्राफ काफी हाई कर दिया है। वहीं कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 1' ने भी काफी धमाल मचाया है। KGF के पहले भाग के बाद अब 'KGF Chapter 2' भी जल्द ही सामने आने वाला है। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि इसमें 90 दशक की एक मशहूर जोड़ी फिर से एक साथ नजर आने वाली है।

 

Sanjay Dutt Raveena Tandon

'KGF Chapter 2' में जहां पहले खबर आ रही थी कि इसमें बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अहम भूमिका में नजरे आने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है की उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी उनके साथ फिल्म फिल्म 'केजीएफ' के सीक्वल में नजर आ सकती हैं। साउथ एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफ' पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म को साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी दर्शकों का जमकर प्यार मिला था। केजीएफ की टीम ने इसके अगले भाग ‘केजीएफ 2’ के काम में जुट गई है।

 

Sanjay Dutt Raveena Tandon

बताया जा रहा है कि 'केजीएफ 2' में रवीना टंडन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रवीना इससे पहले भी एक कन्नड़ फिल्म 'उपेंद्र' में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म से रवीना के जुड़ने की सबसे बड़ी वजह है, उनके पति अनिल थडानी है। अनिल ने 'केजीएफ' का हिंदी का वितरण किया था। फिल्म के दूसरे भाग से भी अनिल उसी तरह जुड़े रहेंगे। इस फिल्म में रवीना के साथ-साथ संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। 'केजीएफ 2' को इसी साल के अंत में यानी दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.