एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगू के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें साउथ की कई हिट फिल्मों में गिना जाता है। तमन्ना इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी फिल्मों में कभी भी किसिंग सीन नहीं देती हैं। लेनिक हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह एक ऐसे एक्टर के लिए अपने अपनी इस शर्त को तोड़ सकती हैं।
तमन्ना भाटिया जबभी कोई फिल्म साइन करती हैं वह एक शर्त रखती हैं की वह किसी ऐक्टर को किस नहीं करेंगी। लेकिन हाल ही में एक चैट शो में उन्होंने कहा कि वह किसी ऐक्टर को किस नहीं करेंगी। यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरहीरो कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) हैं। तमन्ना ने कहा, 'मैं ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन हूं। कुछ दिनों पहले मैं उनसे मिली और बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। मैंने उनसे कहा हाय, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और आपसे मिलकर बहुत खुश हूं। और इसके बाद मुझे नहीं पता था कि क्या बात करनी है। इसके बाद ऋतिक थोड़ा आगे बढ़े और वापस मुड़े। उन्होंने कहा कि क्या तुम्हें पिक्चर लेनी है तो मैंने कहा, हां मुझे पिक्चर लेनी है। उस समय मैं खुद को 16 साल की लड़की जैसा महसूस कर रही थी।'
इसके बाद तमन्ना ने आगे कहा, 'मैं ऑन-स्क्रीन कभी किस नहीं करती। यह मेरे कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा होता है लेकिन मैं अपने दोस्तों से मजाक में कहती रहती हूं कि मैं रितिक को किस कर सकती हूं।'





No comments:
Post a Comment