Breaking News
recent

KKR vs SRH : रसेल की करिश्माई पारी, हारे मैच में केकेआर को जिताया

कोलकाता। कोलकता : जीत के लिए 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से नीतीश राणा (68) के बाद अंतिम ओवरों में आंद्रे रसेल (19 गेंद पर नाबाद 49 रन) की रनों की बौछार ने पासा पलट डाला और केकेआर को हार के मुंह से बाहर निकाल कर सनराइजर्स हैदराबाद पर 6 विकेट से जीत दिला दी।

डेविड वॉर्नर ने मैदान पर धमाकेदार वापसी करते हुए 85 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि वॉर्नर शतक बनाने से चूक गए। वॉर्नर के अलावा विजय शंकर डेथ ओवर्स में संभलकर खेलते हुए 40 रन बनाकर नॉटआउट रहे। विलियम्सन की जगह भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं।

LIVE अपडेट

- शुभमान गिल ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर केकेआर को जीत दिला दी।

- दोबारा मैच शुरु होते ही राशिद खान ने नीतीश राणा को किया आउट। संकट में केकेआर।
- फ्लड लाइट में खराबी आने के कारण खेल रुका।

- ओपनिंग करने आए नीतीश राणा ने एक तरफ से लगातार विस्फोटक अंदाज में अपनी पारी जारी रखी है।

- उथप्पा के बाद कार्तिक भी आउट होकर पैवेलियन लौटे।

- केकेआर की मुश्किलें बढ़ी। उथप्पा को उदय कौल ने किया आउट।

- राणा और उथप्पा ने धीरे-धीरे केकेआर का स्कोर 10 ओवरों में बिना और कोई क्षति के 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर पहुंचा दिया।

- लिन के आउट होने के बाद नीतीश राणा और राबिन उथप्पा ने पांच ओवरों तक कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम का स्कोर 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40रन पर पहुंचा दिया।

- सनराइजर्स हैदराबाद से जीत के लिए मिले 182 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की खराब शुरुआत। शकीबुल हसन ने क्रिस लिन को आउट कर बड़ा झटका दिया है। केकेआर का स्कोर तीन ओवर में 16 रन पर एक विकेट।

- सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 181 रन बनाए हैं। कोलकाता को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य मिला है। अंतिम ओवरों में विजय शंकर ने संभलकर खेलते हुए नाबाद 40 रनों की पारी खेली।

- हैदराबाद को लगा तीसरा झटका, यूसुफ पठान 1 रन बनाकर आउट, आंद्रे रसेल ने किया बोल्ड

- 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर की धमाकेदार पारी का अंत हो गया। 85 रन बनाकर डेविड वॉर्नर आंद्रे रसेल के शिकार बने। 144 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा।

- 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 134/1, डेविड वॉर्नर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं।

- बेयरस्टो के आउट होने के बाद विजय शंकर आए बल्लेबाजी करने। ओवर की तीसरी ही गेंद पर जड़ा *****

- 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर हैदराबाद को लगा पहला झटका। पीयूष चावला ने जॉनी बेयरस्टो को 39 के निजी स्कोर पर किया चलता।

- 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 101/0, वॉर्नर 64 और बेयरस्टो 33 बनाकर क्रीज पर

- 11वें ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो का कैच छूटा।

- डेविड वॉर्नर ने जड़ा अर्द्धशतक, 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 92/0

- दिनेश कार्तिक ने सातवें ओवर में किया कुलदीप यादव का इस्तेमाल। कुलदीप ने अपने पहले ओवर में दिए 8 रन।

- 6 ओवर के बाद हैदराबाद ने बिना विकेट खोए बनाए 54 रन, डेविड वॉर्नर (34) और जॉनी बेयरस्टो (16) क्रीज पर। सुनील नरायण के पहले ही ओवर में गए 11 रन।

- चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर बेयरस्ट के खिलाफ जोरदार अपील। अंपायर ने दिया आउट, लेकिन डीआरएस में आया नॉट आउट का फैसला।

- 3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 25/0, डेविड वॉर्नर (19) और जॉनी बेयरस्टो (2) क्रीज पर।

- डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने किया हैदराबाद की पारी का आगाज

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

- इसके अलावा हैदराबाद की टीम में डेविड वॉर्नर पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। डेविड वॉर्नर बॉल टैंम्परिंग विवाद में लगे बैन के बाद आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। वर्ल्ड कप के लिहाज से डेविड वॉर्नर का आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना काफी मायने रखेगा। वहीं कोलकाता की टीम में क्रिस लिन, दिनेश कार्तिक और सुनील नरायण की तिकड़ी कुछ भी कर सकती है।

टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरायण, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतिश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लुकी फेर्गुसन और प्रसिद्ध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेरिस्टो, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, शाकिब अल हसन, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.