Breaking News
recent

Lady cops: मनचलों की अब नहीं खैर, कुछ यूं धर लेगी ये खास टीम

अजमेर.

अजमेर में अब स्कूल कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों के बाहर अब लेडी पैट्रोलिंग पुलिस निगरानी रखेगी। अजमेर में पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीम को पहली बार रवाना किया। यह टीम शहर के सार्वजनिक और खासकर बालिकाओं के शिक्षण संस्थानों, मंदिरों व अन्य ऐसे उत्सव मेलों में पैट्रोलिंग करेगी। इस दौरान महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ पर नजर रखी जाएगी। छेड़छाड़ व अभद्रता की शिकायत मिलने पर यह दल त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ेगी।

घूमेंगी एक्टिवा पर

पुलिस अधीक्षक राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि अजमेर में 14 दुपहिया एक्टिवा वाहन दिए गए हैं। जिसमें दो लेडी पुलिस ऑफिसर होंगी। यह वॉकी टॉकी व अन्य संसाधनों से अपग्रेड होंगी। कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी। जैसे ही कंट्रोल पर सूचना आती है इन्हें लोकेशन दे दी जाएगी। उसी अनुरूप यह मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर देंगी।

रखेंगी चौकस नजरें

चेतक व सिग्मा पैट्रोलिंग की तर्ज पर अब महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लेडी पैट्रोलिंग सिस्टम शक्ति के तहत शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों, सिनेमाघर, उत्सव मेलों व बालिकाओं के स्कूलों व अन्य स्थलों पर दल निगरानी रखेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह दल शिफ्ट अनुसार निरंरत 24 घंटे ड्यूटी देगा। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अब यह पहल की गई है जिससे तंग गली मौहल्लों तक पुलिस मौके पर फौरन पहुंच सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.