Breaking News
recent

LIVE: भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक खत्म, पहली सूची का इंतजार बाकी

नई दिल्ली: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक से निकल चुके हैं। हालांकि अभी भी भाजपा की पहली सूची का इंतजार बाकी है। भाजपा आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के लिए पहली सूची जारी करेगी। लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 180 उम्मीदावारों के नामों का ऐलान संभव है। बैठक में पीएम मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वाराज, जेटली, नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि 11 अप्रैल को 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस बैठक में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होने के आसार है। आपको बता दें कि 11 अप्रैल को 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

मंत्री समेत पीएम की सीट पर सबकी नजर

दरअसल, भाजपा की यह बैठक इस मायने में काफी अहम है, क्योंकि 11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग है और अभी तक भाजपा ने एक भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। अब जब भाजपा अपनी पहली लिस्ट जारी करने वाली है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम की भी घोषणा होने की संभावना है। इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा, राधामोहन सिंह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं। साथ ही ये भी अटकलें हैं कि इस लोकसभा चुनाव में कई मौजूदा सांसदों के टिकट भी काटे जाएंगे। इन सभी के बीच भाजपा की पहली लिस्ट बहुत ही अहम है।

कांग्रेस ने तीन लिस्ट जारी की

बता दें कि कांग्रेस ने तीन लिस्ट जारी की हैं। इसके अलावा बसपा और सपा भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने सात मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात के 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता के नाम का ऐलान हो चुका है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.