Breaking News
recent

Lok Sabha Election 2019 : हिंदुस्तान को बनाएंगे फूड प्रोसेसिंग हब - राहुल गांधी

जयपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) आज राजस्थान दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव के आगाज के बाद राहुल गांधी का प्रदेश में यह पहला दौरा है। जयपुर के रामलीला मैदान पहुंचकर राहुल ने शक्ति बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 10:50 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर सूरतगढ एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उन्होंने सूरतगढ कांग्रेस जन संकल्प रैली को संबोधित किया। इसके बाद राहुल गांधी ने बूंदी में भी जनसभा को संबोधन के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

रामलीला मैदान में यहां मंच पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं बीजेपी के बागी नेता और भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने राहुल ग़ांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। इससे पहले कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रदेशाध्यक्ष व डिप्टी CM सचिन पायलट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधति किया।

जयपुर में राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने आरएसएस पर तंज कसा और कहा कि भाजपा से लड़ाई हमारी विचारधारा की है। बीजेपी साल 2014 में तुक्का लगने से चुनाव जीती। मोदी ने जनता से 15 लाख का झूठ बोला और नोटबंदी कर जनता की जेब से पैसा निकाला। वहीं बैंक की चाबी भगोडों को सौंप दी लेकिन अब यह चाबी जनता को लौटाएंगे। पीएम मोदी अपने ही जाल में फंस गए हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने न्यूनतम आय तय की है। गरीबी रेखा से हर व्यक्ति को ऊपर लाएंगे। गरीबी पर कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। गरीबों के खाते में 5 साल में 3 लाख 60 हजार रुपये डालेगी। पैसा महिलाओं के बैंक एकाउंट में जाएगा। युवाओं को लेकर राहुल ने कहा कि युवा वर्ग को रोजगार के लिए तीन साल तक छूट देंगे। किसानों के खेतों के नजदीक फूड प्रोसेसिंग युनिट लाकर हिंदुस्तान को फूड प्रोसेसिंग हब बनाएंगे। उन्होंने देश में सच-झूठ के बीच लड़ाई चलने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.