Breaking News
recent

Lok Sabha Election : झालावाड़ से दुष्यंत सिंह का बड़ा बयान, टिकट मां वसुंधरा नहीं, 36 कौम का प्यार दिलाता है

झालावाड़.भाजपा ने झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र से फिर से सांसद दुष्यंतसिंह को प्रत्याशी बनाया है। दुष्यंतसिंह झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार सांसद चुने गए थे। टिकट घोषणा के वक्त भी सांसद दुष्यंतसिंह क्षेत्र में जनता के बीच होली खेल रहे थे। दुष्यंत सिंह ने झालावाड़ में कई पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से मिले। टिकट की घोषणा होते ही गुरुवार रात करीब आठ बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने एक दूसरे को फोनकर बधाई दी। वहीं शुक्रवार सुबह कोठी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकतित्र होकर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

Ajab Gajab : कोटा में यहां गधे पर निकलती है दूल्हे की बारात, सिर पर सजता है झाडू की टोकरी का सेहरा

कौमों के प्यार की वजह से मिला टिकट
इस मौक पर सांसद दुष्यंतसिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझे फिर से झालावाड़-बारां का प्रत्याशी बनाकर मौका दिया। हम बारां व झालावाड़ की सीट पर विजय होंगे। शीर्ष नेतृत्व ने उन पर फिर से चौथी बार विश्वास जताया है। वे जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र उनका घर है। यहां सभी लोग मिलकर एकजुट होकर परिवार की तरह रहते है। इसी वजह से राष्ट्रीय नेतृत्व ने यहां के 36 कौमों के लोगों का 15 साल के प्यार को देखते हुए चौथी बार भाजपा से प्रत्याशी बनाया है। इसबार भी भाजपा की विजय होगी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। इस बार भी दोनों जिलो में अच्छा मतदान होगा।

BIG NEWS: कुदरत पर विज्ञान की नकेल: अब गायें सिर्फ बछडिय़ां ही पैदा करेंगी

मैं जो भी हूं कार्यकर्ताओं की वजह से
सांसद दुष्यंतसिंह ने कहा कि आज में जो कुछ भी हूं पार्टी कार्यकर्ताओं व परिवार की वजह से हूं। मैं सभी के लिए क्षेत्र में मिलकर विकास के लिए काम करूंगा।

Lok Sabha Election 2019: जिला निर्वाचन अधिकारी का अफसरों को आदेश: नेता यह काम करे तो किसी भी सूरत में नहीं छोड़े



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.