मंडार. थाना परिसर में मंगलवार शाम को उपखंड अधिकारी अश्वीन के. पंवार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में रेवदर डीएसपी फाऊलाल, थाना प्रभारी गोपालसिंह राठौड़, डिस्कॉम के सहायक अभियंता कालूराम परमार व भू-अभिलेख निरीक्षक बंशीधर वैष्णव भी उपस्थित थे।
विसंगतियों को दूर करने की मांग
मंडार. खोडाबाबा मंदिर परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान संघ की तहसील स्तरीय बैठक हुई। बैठक तहसील अध्यक्ष मावाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की कर्ज माफी व फसल खरीद में आ रही विसंगतियों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार जितेन्द्रसिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर कर्ज माफी विसंगतियों को दूर करने की मांग रखी। इस मौके तहसील व्यवस्था प्रमुख वीहाराम पटेल, केहराराम पुरोहित, दरगाराम, रावताराम, भरतकुमार, भावेशकुमार, अमराराम, देवाराम, प्रेमाराम व हंसमुख भाई मौजूद थे।
वली की दरगाह पर चढ़ाईचादर
मंडार. बापूनगर घोरा क्षेत्र से मंगलवार सवेरे बाजे-गाजे के साथ जायरिनों ने जुलूस निकाला। इसके बाद दानपुरा मार्ग पर स्थित हजरत सैय्यद शहनशा वली की दरगाह पर जियारत कर बापू शमशेर खां की सरपरस्ती में संदल व चादर चढ़ाई। उर्स में हिन्दू अकीदतमंदों ने पहुंच कर चादर चढाने के कौमी एकता एवं सामाजिक सद्भाव की मिशाल झलकी। बापू शमशेर खां ने कहा अल्लाह व भगवान एक ही है। परमात्मा के प्रति श्रद्धाभाव रखने से घर में खुशहाली की बहार आती है। इस मौके सुल्तान खां मेवाती, यश कुमार, रमेश रावल, बरकत अली, जयंतीलाल आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment