Breaking News
recent

NCLT का बड़ा फैसला, 42,000 करोड़ रुपए में आर्सेलर मित्तल करेगा एस्सार स्टील का अधिग्रहण

नई दिल्ली। नैशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) की अहमदाबाद पीठ ने दुनिया की दिग्गज इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल को संकट में फंसी एस्सार स्टील का 42,000 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने के लिए मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को NCLT ने ये फैसला लिया। अपीलीय प्राधिकरण एनसीएलएटी ने मामले को निपटाने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया था। एस्सार स्टील को खरीदने के लिए आर्सेलर मित्तल ने लोन रेजॉलुशन के लिए 42,000 करोड़ रुपए के भुगतान और इस्पात कारखाने में 8,000 करोड़ रुपए की पूंजी डालने का प्रस्ताव किया है। एस्सार स्टील के पास एक करोड़ टन क्षमता का स्टील कारखाना गुजरात के हजीरा में है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले अमरीका ने नरेंद्र मोदी को दिया बड़ा झटका, भारत से छिन सकती है GSP सुविधा


पहली बार होगा इतनी बड़ी राशि का भुगतान

कंपनी के बैंकरप्ट्सी कोर्ट में जाने के बाद उसके मूल प्रमोटर रुइया बंधुओं ने जून 2017 से एक के बाद एक कानूनी रूप से मामले को चुनौती दी। ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (IBC) के मई 2016 में अमल में आने के बाद से किसी नई कंपनी द्वारा एनसीएलटी संपत्ति के लिए इतनी बड़ी राशि का भुगतान पहली बार होगा। हालांकि, रुइया बंधुओं ने और लंबी लड़ाई का संकेत दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि रेजॉलुशन प्रोसेस काफी पहले ही 270 दिनों की निर्धारित समय सीमा को पार कर गई है।

यह भी पढ़ें: भारत की इस चाल से पाकिस्तान को लगेगी गंभीर आर्थिक चोट, पूरी तरह कंगाल हो जाएगा पड़ोसी मुल्क


टाटा स्टील ने किया था भूषण स्टील का अधिग्रहण

इस संदर्भ में रुइया बंधुओं का कहना है कि 54,389 करोड़ रुपए की पेशकश सबसे ज्यादा है। न्यायमूर्ति हरिहर प्रकाश चतुर्वेदी तथा न्यायमूर्ति मनोरमा कुमारी की एनसीएलटी पीठ ने यह निर्णय दिया है। आपको बता दें कि पिछले साल टाटा स्टील ने भूषण स्टील का 35,000 करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया था।

 

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.