Breaking News
recent

क्लोजर से पहले ही बाड़मेर में बन गई पानी के 'क्लोजरÓ की स्थिति!

26 मार्च से होगा नहर में क्लोजर : 01 माह तक नहीं आएगा नहर में पानी
क्लोजर से पहले ही बाड़मेर में बन गई पानी के 'क्लोजरÓ की स्थिति!

बाड़मेर . इंदिरा गांधी नहर में क्लोजर को अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन बाड़मेर शहर की आधी से अधिक आबादी पिछले सात दिन से क्लोजर से भी बुरी स्थिति से गुजर रही है। मोहल्लों में सात दिन से पानी की एक बूंद तक नहीं आई जबकि क्लोजर में तीन दिन में एक दिन तो पानी आ ही जाता है। ऐसे में लोग क्लोजर होने से पहले ही पेयजल किल्लत का दंश झेल रहे हैं। कुछ मोहल्लों में रविवार दोपहर बाद जरूर जलापूर्ति हुई है।
मौसम में आए परिवर्तन के बाद पानी की जरूरत ज्यादा हो गई है। एक दिन पानी नहीं आने की स्थिति में पेजयल संकट के हालात हो जाते हैं। इस बीच पेयजल की मुख्य पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने का खमियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। करीब एक सप्ताह पहले जीरो हैडवक्र्स से कारेलीनाडी की ओर जाने वाली मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। आधे से अधिक शहर इस लीकेज के कारण कई दिनों तक प्रभावित हुआ। यह लाइन ठीक हुई नहीं कि कारेलीनाडी के पास मुख्य आपूर्ति लाइन में लीकेज ने और भी समस्या बढ़ा दी। पानी को लेकर त्राहि-त्राहि के हालात हो गए। अब गांधी नगर में लाइन को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। ऐसे में भी कई इलाकों में आपूर्ति नहीं हो रही है।
शहर के ये क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित
शहर में महावीर नगर, इन्द्रा नगर, हमीरपुरा, सिणधरी रोड, रीको एरिया, बलदेव नगर, शास्त्री नगर, गांाधी नगर, गायत्री कॉलोनी, राम नगर, दानजी की हौदी, लक्ष्मीपुरा सहित कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं होने से हालात खराब हो रहे हैं। विभाग का दावा है कि रविवार दोपहर बाद कई इलाकों में जलापूर्ति की गई है।
एक महीने तक नहर में रहेगा क्लोजर : इंदिरा गांधी नहर में 26 मार्च से शुरू होने वाला क्लोजर पूरे एक माह तक चलेगा। विभाग दावा कर रहा है कि पानी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं आएगी। लेकिन हर बार क्लोजर में पानी की समस्या आती ही है। गर्मी में पहले से ही पेजयल का संकट झेल रहे क्षेत्रों में पानी की समस्या बढऩे से इनकार नहीं किया जा सकता है।
&लाइनें दुरुस्त की गई हैं : पूर्व में दो बड़ी लाइनें टूटी हुई थी जिसको दुरुस्त कर अधिकांश मोहल्लों में सप्लाई कर दी गई है। अन्य मोहल्लों में सप्लाई की जा रही है। जल्द समाधान होगा।
महेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, बाड़मेर
&नहीं आएगी कोई समस्या : नहर में क्लोजर 26 मार्च से प्रारम्भ होगा। इससे शहर प्रभावित नहीं होगा। पानी का स्टोरेज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कमलजीत, अधीक्षण अभियंता, बाड़मेर लिफ्ट कैनाल परियोजना, बाड़मेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.