आबूरोड. प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा 201९ सत्र की 8 वीं बोर्ड परीक्षा आज हिन्दी के पर्चे से शुरू होगी। डाइट की ओर से परीक्षा शांतिपूर्ण हो इसके लिए जिले की ६७९ स्कूलों के १२१ केंद्रों पर होगी, जिसमें १७ हजार २८५ विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में सबसे ज्यादा छात्र रेवदर तथा सबसे कम शिवगंज में है। परीक्षा दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक होगी।
उडऩ दस्ते का गठन
परीक्षा को लेकर माउंट डाइट में बुधवार को उडऩदस्तों का गठन किया गया। जिसमें डाईट अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया। वे परीक्षा के दिन संबंधित स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र की हार्ड कॉपी डाइट में जमा होगी। १६ मार्च से ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी शुरु कर दी जाएगी।
अंग्रेजी की परीक्षा २८ को
अंग्रेजी विषय की 16 मार्च को होने वाली परीक्षा 28 मार्च को होगी। इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर डीएलएड की चतुर्थ चरण की परीक्षाएं होने के कारण इस तिथि में परिवर्तन किया गया है। सहायक परीक्षा प्रभारी अर्जुनसिंह राठ़ौड ने बताया आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 14 मार्च से 27 मार्च तक का कार्यक्रम निर्धारित किया था, लेकिन 16 मार्च को डीएलएड की चतुर्थ चरण की परीक्षा का समय जारी होने के कारण अंग्रेजी की परीक्षा 28 मार्च को होगी।
कैंपस प्लेसमेंन्ट हुआ
आबूरोड. चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी में बुधवार को बीग बॉक्स कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंन्ट का आयोजन हुआ। कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर जयंती बोहरा ने प्लेसमेंन्ट की शुरूआत कम्पनी की जानकारी दी। पर्सनल इंटरव्यू में बी.टेक के तीन छात्र हार्दिक सेन, रविकांत एवं दीपक चौहान का चयन किया गया। जिनका पैकेज 1.40 लाख रहेगा। कॉलेज के निदेशक तेजस आर. शाह एवं प्लेसमेंन्ट अधिकारी अनु बडोला समेत कई जने मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment