Breaking News
recent

photo story:ब्रह्माकुमारी में आज लाईव स्वर्ग का होगा आभास

आबूरोड. जिले में पहली बार एक ऐसा कार्निवाल शुरू होगा जिसमें खेती किसानी से लेकर जल संवर्धन, स्वच्छता और नशामुक्ति के साथ कई सारी चीजे देखने और अनुभव करने को मिलेगी। ब्रह्माकुमारी शांतिवन में शुक्रवार शाम को चार दिवसीय कार्निवाल का शुभारंभ संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में होगा। इस कर्निवाल में हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस कर्निवाल स्वर्गिक दुनिया एक ऐसा नजारा देखने और अनुभव करने को मिलेगा जो बिल्कुल वास्तविकता के तर्ज पर होगा। यदि कार्निवाल में लगे स्वर्गिक दुनिया क्षेत्र में जाना होगा तो उसके लिए देवी देवताओं मुवाफिक ड्रेस पहनकर जाना होगा। आयोजकों की ओर से पूरा लाईव प्रशासरण की तैयारी कर दी गई है।
वैल्यू गेम के जरिए मूल्यों का अभास: इस कार्निवाल में मूल्यों पर गेम की भी व्यवस्था की गई है जिससे व्यक्ति अपने जीवन में मूल्यों को धारण करने के लिए गेम खेलते हुए प्रेरित होगा। इसके साथ ही सतयुग, त्रेता, द्वापर तथा कलियुग का पूरा दृश्य देखने को मिलेगा।
इस प्रकार प्रकाशित होगी मनुष्य जीवन
कार्निवाल में मनुष्यात्मायें कहां से आकर इस सृृष्टि पर जन्म लेती है। कैसे वे मनुष्य के अन्दर प्रवेश करती है, कैसे शरीर से बाहर निकलती है। सबका लाईव और लाईट की व्यवस्था के साथ दर्शाया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.