नई दिल्ली। ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल बैंक ने ब्याज निर्धारण के मामले में नीतिगत दर में कटौती का लाभ तत्काल अपने ग्राहकों को देने का फैसला लिया है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं। शुक्रवार को एसबीआई ने बचत जमा और अल्पकालिक कर्ज के लिए ब्याज दरों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रीपो दर यानी बाह्य मानकों से जोड़ने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: PNB की नई स्कीम, 10 हजार रुपए निवेश करने से 111 दिन बाद मिलेंगे इतने ज्यादा पैसे
ये कदम उठाने वाला देश का पहला बैंक बना SBI
आपको बता दें कि एसबीआई देश का पहला ऐसा बैंक है जिसने ये कदम उठाया है। इस संदर्भ में बैंक ने कहा कि नई दरें एक मई से प्रभावी होंगी। इस कदम से रिजर्व बैंक के नीतिगत दर (रीपो) में कटौती का लाभ तत्काल ग्राहकों को मिल सकेगा। रिजर्व बैंक, बैंकों के साथ बार-बार इस मुद्दे को उठाता रहा है कि वह जितना रीपो दर में कटौती करता है, बैंक उतना लाभ अपने ग्राहकों को नहीं देते।
यह भी पढ़ें: LIC की ये खास पॉलिसी, 1,300 रुपए निवेश करने पर मिलेंगे 63 लाख रुपए
इन ग्राहकों को होगा लाभ
इसके साथ ही बैंक ने कहा कि, 'आरबीआई के नीतिगत दर में बदलाव त्वरित रूप से ग्राहकों को देने के मसले के हल के लिए एक मई 2019 से हमने बचत बैंक जमा और अल्पकालीन मियादी कर्ज के लिए ब्याज दर को रिजर्व बैंक की रीपो दर से जोड़ने का निर्णय किया है।' हालांकि, इस कदम से सभी जमाकर्ताओं को लाभ नहीं होगा क्योंकि नई दर उन्हीं खातों पर लागू होगी जिनके खातों में एक लाख रुपए से अधिक राशि होगी।
यह भी पढ़ें: 10 रुपए सस्ते में LPG सिलेंडर भरवाने का शानदार ऑफर, बस करना होगा ये छोटा सा काम
मौजूदा समय में इतनी है रीपो दर
फिलहाल रीपो दर 6.25 फीसदी है। केंद्रीय बैंक ने सात फरवरी को रीपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। बैंक ने कहा कि वह एक लाख रुपए से अधिक के जमा पर ब्याज को रीपो दर से जोड़ेगा। मौजूदा समय में इस पर ब्याज 3.5 फीसदी है जो आज की रेपो दर से 2.75 फीसदी कम है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।





No comments:
Post a Comment