Breaking News
recent

SIROHI राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा शिविरों में 156 का उपचार

सिरोही . राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शनिवार को यहां रामदेवजी मन्दिर के पास आउटरीच चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में 8 3 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 2 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, 16 की हीमोग्लोबिन जांच की गई।
पब्लिक हैल्थ मैनेजर दिलावर खां ने मरीजों को मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। शहरी जिला कार्यक्रम प्रबंधक मानसिंह दादरवाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में जयप्रकाश शर्मा, कान्तिलाल दवे, एएनएम निक्कत परवीन, विजेता बेन, पुनाराम व फूलबानो ने सेवाएं दीं।
इसी तरह आबूरोड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर में लगे आउटरीच चिकित्सा शिविर में 73 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में डॉ. विक्रान्त सक्सेना, दन्त चिकित्सक डॉ. श्रीराम शर्मा, पब्लिक हैल्थ मैनेजर महेन्द्र निनोमा, प्रसाविका देवी बेन, यशोदा, बेबी यासमिन, निरजंना मेहरा, राजेश कुमार, तथा माया ने सेवाएं दीं।

दन्त चिकित्सा शिविर 2 को
आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय में 2 अप्रेल को नि:शुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन माधव आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में होगा। शिविर में उपचार व परामर्श दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति राठौड़, डॉ. कुमार, श्रवण मीणा एवं डॉ. संदीप कुमार आलिन्द देंगे।
आयुर्वेद महाविद्यालय डीन डॉ. जीएस इन्दौरिया ने बताया कि शिविर में रोगियों को औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। चेयरमैन डॉ. राजकुमार ने बताया कि भोजन व्यवस्था की गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.