Breaking News
recent

SIROHI (MANDAR) स्वाइन फ्लू से महिला की मौत: डेढ़ माह बाद होनी थी पुत्र की शादी, घर की खुशियां मातम, जानिए कैसे..

मंडार. क्षेत्र में रविवार रात एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। मंडार वार्ड पंच शकूर खां भाटी ने बताया कि उनके चचेरे भाई पत्नी को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर अहमदाबाद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां करीब पांच दिन से उपचार चल रहा था लेकिन रविवार देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्री व पुत्र की शादी करीब डेढ़ माह बाद होने वाली थी। ऐसे में घर में शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन घर की खुशियां मातम में बदल गई। इधर, मंडार चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला पिछले सप्ताह सर्दी-जुकाम का उपचार करवाने आई थी। यहां स्वाइन फ्लू की जांच सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सिरोही व आबूरोड में रक्त सैंपल लेकर जयपुर या उदयपुर भेजा जाता है। महिला यहां उपचार के बाद पीहर कोटडा चली गई थी। वहां अधिक स्वास्थ्य खराब होने पर अमीरगढ़ गए। जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने से अहमदाबाद रैफर किया गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.