Breaking News
recent

SIROHI प्रजापति को मलेशिया में इंटरनेशनल बेस्ट फूड अवार्ड

सिरोही. भारतीय खाद्य निगम व ऑल इण्डिया केटरिंग एसोसिएशन के सदस्य भूपेश प्रजापति को मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में इंटरनेशनल बेस्ट फूडअवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड अभिनेत्री करीना कपूर ने दिया। प्रजापति ने बताया कि इसमें भारत की फाइव व थ्री स्टॉर में बनने वाली खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया विदेश में बनने वाली खाद्य सामग्री में लिस्ट बनाकर बनाई जाती है लेकिन भारत में अनुमान के आधार पर खाद्य सामग्री बनाई जाती है। इसके साथ प्रजापति ने विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री बनाने की कला का प्रदर्शन किया। प्रजापति मूलत: सिरोही के पालड़ी एम के निवासी है।

मालवीय प्रीमियर लीग प्रतियोगिता आज से
सिरोही. मालवीय प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार से अरविन्द पैवेलियन में शुरू होगी। उद्घाटन समारोह में विधायक संयम लोढ़ा, मकराणा के तहसीलदार प्रदीप मालवीय, देववंशीय मालवीय लोहार सेवा शिक्षण संस्थान सिरोही के अध्यक्ष मदन लोहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण लोहार, उपाध्यक्ष जयंतीलाल लोहार, वेलाराम लोहार, डॉ. राजेश मालवीया का आतिथ्य रहेगा। प्रतियोगिता का समापन 25 मार्च को होगा। उधर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजक कमेटी के अध्यक्ष भरत मालवीय, उपाध्यक्ष अमृत मालवीय, निलेश मालवीय, सचिव विनोद मालवीय, कोषाध्यक्ष सुरेश मालवीय समेत अन्य समाजबंधु तैयारियों में लगे हुए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.