Breaking News
recent

STORY : जिले में यहां लाखों की लागत से बनी लिंक रोड साबित हो रहा खानापूर्ति

आबूरोड. शहर के वन वे मार्ग पर नगरपालिका की ओर से पारसीचाल व रेलवे स्टेशन रोड पर लिंक रोड तो बना दिया गया है, लेकिन लिंक रोड व गांधीनगर फाटक से रेलवे स्टेशन तक क्षतिग्रस्त सड़क का अब भी क्षतिग्रस्त हाल में ही है। ऐसे में लाखों की लागत से बनाया गया लिंक रोड भी वाहनचालकों के लिए खानापूर्ति ही साबित हो रहा है। गांधीनगर फाटक मार्ग के नुक्कड़ से रेलवे स्टेशन तक उबड़-खाबड़ सड़क के कारण आवाजाही करने में वाहनचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद नगरपालिका की ओर से इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि लम्बे समय से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए पूर्व में कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन सड़क की मरम्मत के प्रति पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों की समस्या जस की तस है।
फाटक खुलने से बढ़ी आवाजाही
ज्ञातव्य हो कि लम्बे समय से ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते बंद गांधीनगर फाटक के कारण मार्ग से वाहनों की आवाजाही कम थी, लेकिन फाटक खुलने के साथ ही मार्ग से वाहनों की तादाद भी बढ़ गई है। ऐसे में मार्ग से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों वाहनचालकों को परेशानी होना लाजिमी है, इसके बावजूद अब तक पालिका प्रशासन की ओर से सड़क मरम्मत नहीं करवाई गई है।
ओवरब्रिज निर्माण में देरी भी एक वजह
सड़क निर्माण में एक बाधा ओवरब्रिज निर्माण में देरी भी बताई जा रही है। ब्रिज के नक्शे के हिसाब से पुल के उतरने के स्थान का निर्धारण होने के बाद सड़क निर्माण भी शीघ्र हो सकता है, लेकिन अब तक कछुए की रफ्तार से जारी निर्माण प्रक्रिया के चलते लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.