Breaking News
recent

STORY : अकीदत के साथ पैदल जायरिनों का जत्था ख्वाजा गरीब नवाज के लिए रवाना


आबूरोड. ख्वाजा गरीब नवाज की जियारत के लिए दो दर्जन से अधिक पैदल जायरिनों का जत्था सोमवार को आबूरोड से रवाना हुआ। अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स माह के शुरू होते ही अकीदतमंदों का गरीब नवाज के दरबार में हाजरी देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आबूरोड लुनियापुरा समेत शहरभर से पैदल जायरीनों के जत्थे रवाना हो रहे हैं। सोमवार सुबह ईदगाह से पेदल जा रहे जायरियों को शहर के लोगों ने एक जुलुस के रूप में हाथो में चादर लिए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रवाना किया। अकीदतमंद शहर के छोटी मस्जिद, भोले शाह बाबा, रेलवे स्टेशन, सदर बजार व लुनियापुरा सैय्यद गैबन शाह बाबा की दरगाह से जियारत करते हुए रवाना हुए। हूसैन खां, आबाद खां, सलीम खान, फकीर मोहम्मद, कयुम खां, गुलाब चन्द्र, कपूरचंद, छोटे खां, हातीम खां, अमीन खां, खलील मोहम्मद, मकसूद खां, जोन्टी, सुहैल अहमद, मकसूद अहमद खान, उम्मेद खां, मोहम्मद शाकिर, फश्रीदा बानो, मुमताज बानो, सलमा बानो, शफिया बानो, फरदीन खान, मोहम्मद हारून, मोहम्मद जाकिर अजमेर के लिये पैदल रवाना हुए। सदर सलीम खान, सागरमल अग्रवाल, गोविन्दप्रसाद अग्रवाल, बसंत प्रजापत, शोकत नागौरी, गरीब मोहम्मद, हाजी वजीर खान पठान, हाजी जहुर खान, मुकेश अग्रवाल, कदीर कुरेशी, हाजीलाल मोहम्मद समेत समाज के लोग व स्वंसेवी संस्था के लोग मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.