आबूरोड. अपना आशियाना बनाने के लिए आम आदमी को अब अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी होगी। क्योंकि राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद मकान निर्माण की लागत दर बढ़ गई है। मकान, शॉपिंग मॉल, कॉम्पलेक्श, फाइव स्टार या अन्य सितारा होटल व क्लब निर्माण के लिए रजिस्ट्री की दरें बाजार लागत के आधार पर बढ़ाई गई है। पहले मकान की रजिस्ट्री की लागत ९०० रूपए प्रति वर्ग फीट थी, जिसे बढ़ाकर १२०० रूपए प्रति वर्गफीट कर दिया गया है। माना जा रहा है किसान ऋण माफी, किसानों को पेंशन, बेरोजगारी भत्ते का बोझ खजाने पर पड़ा है। इस वजह से सरकार ने ये कदम उठाया है। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव विष्णु चारण मलिक ने गत एक मार्च को आदेश जारी किया है। आदेशों के मुताबिक पंजीयन विभाग अब निर्माण लागमत में बढ़ी हुई दरों के हिसाब से ही पंजीयन करेगा। अब आबूरोड समेत जिले के पंजीयन कार्यालय में नई दरें लागू कर दी है।
एक यह है नई दरें
मकान व कॉम्पलेक्श - पुरानी दरें - नई -अंतर
आरसीसी का मकान - ९०० - १२०० - ३००
शॉपिंग मॉल मल्टीप्लेक्ष - ९०० - १८१५ - ९१५
कॉम्पलेक्ष - ९०० - १४३० - ५३०
होटल क्लब फाइव स्टार - ९०० - २०९० - ११९०
होटल क्लब बिलो फाइव स्टार - ९०० - १५९५ - ६९५
नए आदेशों की होगी पालना
नई दरें लागू कर दी गई है, अब नए पंजीयन में इसी आधार का मानकर शुल्क लिया जाएगा।
रितेश, सहायक पंजीयक आबूरोड।





No comments:
Post a Comment