कोटा. कृषि विश्वविद्यालय उम्मेदगंज में सोमवार को सुखी एवं सफ ल जीवन की कला एवं विज्ञान विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अनुसंधानों व वैज्ञानिक अध्ययनों तथा विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक ग्रंथों के आधार पर रोचक जानकारी प्रतिभागियों को दी।
Read more : OMG : सामने से ही गुजर रही थी मौत, युवती पास क्या गई पलभर में झपट ले गई....
संगोष्ठी में एचसीएम रीपा जयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भागचन्द बधाल ने अनुसंधानों के आधार पर बताया की खुशी व्यक्ति की सफलता का सीधा एवं सुनिश्चित मार्ग है। इसलिए कार्यस्थल एवं घर व समाज में सफल जीवन व्यतीत करने के लिए जीवन में खुशी होना जरूरी है। सफल व्यक्ति खुश हो यह जरूरी नहीं, जबकि इसके विपरीत खुश व्यक्ति सदैव सफल होता है।
संगोष्ठी में कृषि अनुसंधान केन्द्र संयुक्त निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, कृषि महाविद्यालय कोटा के डीन डॉ. मूलचन्द जैन एवं कृषि अनुसंधान से संबधित संकाय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।





No comments:
Post a Comment