आबूरोड. यहां माउंट मार्ग के सात घुम के पास गुरुवार सवेरे रोडवेज की अनुबंधित बस सामने अचानक आई निजी बस से बचाव करने के चक्कर में सुरक्षा दीवार पर चढ़ गई तथा करीब करीब साठ फीट गहरी खाई में लटक गई।
जानकारी के अनुसार सवेरे माउंट से अहमदाबाद जाने वाली बस सात घुम से उतरकर छीपाबेरी के पास जा रही थी, की सामने से निजी बस आ गई मोड़ छोटा होने के कारण चालक ने बस को बचाने के चक्कर में साइड में डाला तो वह सुरक्षा दीवार पर चढ़ गई। बस बड़ी खाई पर लटकती नजर आई। दुर्घटना के समय बस में २५ यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर छीपाबेरी से पुलिस व आबूरोड आगार से अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर गंत्वय स्थाान के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना के बाद काफी समय तक जाम लगा रहा। इससे माउंट आवागमन करने वाले अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तो हो जाता बड़ा हादसा
बस सुरक्षा दीवार के सहारे अटक गई, अन्यथा यहां दीवार नहीं होती तो पूरी बस खाई में चली जाती। ऐसे में बस सुरक्षा दीवार के उपर ही लटक गई। घटना होने के के समय सभी यात्री भी डर गए थे। कुछ समय पहले भी आबूरोड आगार की बस डिवाइडर पर चढ़ी थी।





No comments:
Post a Comment