आबूरोड़. शहर के विष्णु धर्मशाला में रविवार को संडे पॉलिटिकल क्लब की बैठक हुई। जिसमें प्रबुद्ध जनों ने देश की राजनीतिक दशा और दिशा को लेकर चर्चा की। उन्होंने पढ़ा लिखा, जातिवाद और धर्म-सम्प्रदाय से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का संकल्प लिया। कइयों का कहना था कि जब तक मतदाता जागरुक नहीं होगा देश की वह स्थिति नहीं बनेगी जैसी चाहते तो सब हैं लेकिन उसके लिए प्रयास कोई नहीं करना चाहता। उन्होंने नरेन्द्र मोदी, सोनिया गांधी, मनमोहनसिंह, लालकृष्ण आड़वानी तथा प्रणब मुकर्जी समेत कईयों का जीक्र किया। प्रबुद्ध जनों ने देश की सुरक्षा, सेना को मजबूत करने, देश में बड़ी आपदा में हर संभव प्रयास करता है उसको ही देश का प्रधानमंत्री बनने का अधिकार है, तथा जनता को भी देश हित में मतदान करना चाहिए। प्रबुद्ध जनों ने राममंदिर के भी मुद्देंं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में गिरधारी लाल मित्तल, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष सिंघल, राकेश अग्रवाल, दिनेश कुमार गर्ग, सतीश गोयल, शंभूलाल अग्रवाल, कमलेश मेवाड़ा, बसंत कुमार प्रजापत, नरेश कुमार अग्रवाल, उदाराम हरजाणी ने भाग लिया।





No comments:
Post a Comment